---Advertisement---

E20 पेट्रोल विवाद के बीच आप नेता Anurag Dhanda का ट्वीट, सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफ़ैक्चरर्स का लेटर किया शेयर

Anurag Dhanda ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। जिससे मामला गरमा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2026 5:22 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देश में ई20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफ़ैक्चरर्स का एक पत्र भी साझा किया, जिसमे एथेनॉल ईंधन के व्यापक उपयोग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और चुनौतियों का उल्लेख किया गया है। जिसके बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Anurag Dhanda ने एसआईएएम का लेटर किया शेयर

आप नेता Anurag Dhanda ने सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफ़ैक्चरर्स का एक लेटर शेयर किया गया है, जिसमे लिखा “2022 तक पूरे देश में E10 लागू करने की सरकार की योजना एक स्वागत योग्य कदम है।

एक बार यह कदम पूरा हो जाने पर, SIAM अपनी गाड़ियों के इंजन को सही ढंग से कैलिब्रेट करके और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ उन्हें पूरी तरह से E10 के अनुकूल बनाएगा। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि पूरी तरह से E10 के अनुकूल गाड़ियाँ (2-व्हीलर और 4-व्हीलर) कम इथेनॉल ब्लेंड पर नहीं चल सकतीं, क्योंकि इससे नॉकिंग होगी, जिससे इंजन को नुकसान पहुँचेगा”।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने पोस्ट में दावा किया कि SIAM द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र में ई20 ईंधन के व्यापक उपयोग से पहले आवश्यक तैयारियों पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ईंधन की उपलब्धता, गुणवत्ता और वाहन अनुकूलता जैसे मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया तो उपभोक्ताओं और ऑटोमोबाइल उद्योग दोनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ई20 से जुड़ी नीतियों को लागू करते समय सभी हितधारकों की राय और तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से लिया जाए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026