---Advertisement---

India-Bangladesh Relations: पाकिस्तान, चीन नहीं इस पड़ोसी देश से भारत को खतरा, नए खुलासे से देश में मचा हड़कंप, जानें सबकुछ

India-Bangladesh Relations: सत्ता परिवर्तन के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लगातार खटास देखने को मिल रही है। वहीं अब नए खुलासे ने भारत की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2026 11:18 पूर्वाह्न

India-Bangladesh Relations
Follow Us
---Advertisement---

India-Bangladesh Relations: सत्ता परिवर्तन के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लगातार खटास देखने को मिल रही है। वहीं बीते दिन बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने देश को भारत से संबोधित किया और पूरे 2 साल बाद अपनी बात रखी। मालूम हो कि पिछले दो सालों से शेख हसीना भारत में ही रह रही है।

हालांकि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि दिसंबर तक वह अपने देश वापस लौटेंगी। वहीं अब उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

बांग्लादेश में आईएसआई की एंट्री से भारत में हड़कंप

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने एक वीडिया जारी किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने भारत को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि “भारत के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि बांग्लादेश भारत के पूर्वी हिस्से में एक और पाकिस्तान बन गया है। आज आपके पूर्वी मोर्चे पर एक और पाकिस्तान मौजूद है।

अल-कायदा के कार्यकर्ता सार्वजनिक रैलियों में भाषण दे रहे हैं। बांग्लादेश में यही हो रहा है, और यह भारत या पूरी दुनिया के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भविष्य में, वैश्विक आतंकवादियों की अगली पीढ़ी बांग्लादेश से ही निकलेगी, जब तक इसे रोका नहीं गया”। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रहती है तो भारत के लिए ये चिंता का विषय है।

India-Bangladesh Relations पर भारत की बढ़ी चिंता

मालूम हो कि कुछ महीने पहले बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले किए जा रहे थे। जिसमे कई लोगों की जान चली गई थी। हालांकि नई सरकार के आने पर भी India-Bangladesh Relations में बहुत ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला है। वहीं अब सजीब वाजेद जॉय के बयान ने भारत की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पाकिस्तान से भारत पहले ही परेशान है।

अगर बाग्लादेश में भी आईएसआई एक्टिव हो गया है तो बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में आतंकवादी अंदर घुस सकते है। वहीं भारत की तरफ से ब्रिक्स में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री को न्योता दिया गया है। वहीं अब देखने होगा कि क्या बांग्लादेशी पीएम भारत आते है या नहीं।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026