---Advertisement---

‘ईडी पंजाब में घुसने के लिए बेताब..’ आप नेता Anurag Dhanda का केंद्र सरकार पर जोरदार तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब की राजनीति में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2026 4:33 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब की राजनीति में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने ईडी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ केंद्रीय जांच एजेंसी राज्य में सक्रिय होने के लिए ‘बेताब’ नजर आ रही है।

अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार और ईडी पर निशाना साधते हुए जांच एजेंसी की कार्रवाई को राजनीतिक उद्देश्य से जोड़ने का आरोप लगाया।

ईडी को लेकर Anurag Dhanda का हमला 

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “पंजाब में चुनाव नज़दीक आ रहे हैं।

ED पंजाब में घुसने के लिए बेताब दिख रही है और कोई फ़र्ज़ी केस गढ़ने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। ED के बिना मोदी बिल्कुल ज़ीरो हैं”। पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं।

आप नेता ने बीजेपी पर लगाया आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “हम शुरू से ही कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी बुरे दौर से गुज़र रही है। जब समय बुरा होता है, तो कोई व्यक्ति या पार्टी सही कदम नहीं उठा पाती।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब चुनावों में बाधा डालना चाहती है और ऐसा करने के लिए बेताब होकर कोशिश कर रही है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026