---Advertisement---

‘वॉटर लॉगिंग तुझे…’ मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसा बारिश का पानी, आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार पर कसा तंज

Anurag Dhanda: दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की तस्वीरें सामने आई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 29, 2026 4:47 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बीते दिन दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की तस्वीरें सामने आई थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो तेज से वायरल हुई थी, जहां कई फीट पानी भर गया है। वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने एक वीडियो शेयर किया है।

बता दें कि यह वीडियो मेट्रो स्टेशन का दिखा रहा है, जहां बारिश का पानी नजर आ रहा है। अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को साझा करते हुए अब आप नेता ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “वॉटर लॉगिंग तुझे जाना पड़ेगा” – सुरेखा गुप्ता“, वीडियो में देखा जा सकता है काफी ज्यादा पानी मेट्रो स्टेशन के अंदर घुस चुका है। जिसकी वजह से आने  जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

इसके अलावा भी आप के कई नेताओं ने दिल्ली के कई इलाकों का वीडियो शेयर किया, जहां रोड़ पर पानी भरा हुआ था। यहां तक कि दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के सड़कों पर भी पानी भरा हुआ था।

आप नेता का दिल्ली सरकार पर जोरदार तंज

मीडिया से बात करते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने कहा कि “परवेश वर्मा को मिंटो ब्रिज के लिए अलग सीमाएँ तय करके उसे एक अलग राज्य घोषित कर देना चाहिए और खुद उसका मुख्यमंत्री बन जाना चाहिए। क्योंकि अगर आप कनॉट प्लेस, अशोक विहार, नॉर्थ दिल्ली या किसी भी दूसरे इलाके में जाएँ, तो हर जगह जल-जमाव था।

लोगों को बसों में अपने पैर ऊपर करके बैठना पड़ा और बसों व मेट्रो स्टेशनों के अंदर पानी घुस गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसका मतलब है कि नाली की सफाई और गाद निकालने (डी-सिल्टिंग) का बजट बीजेपी ने हड़प लिया है। फिर वे मिंटो ब्रिज जाएँगे, पंप लगाकर पानी निकालने का वीडियो बनाएँगे और इसे अपनी उपलब्धि बताएँगे, जबकि वे पंप हमारे समय में ही लगाए गए थे”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026