---Advertisement---

Arvind Kejriwal को मिला दिल्ली की महिलाओं का समर्थन! फ्री बस सेवा, मुफ्त इलाज मिलने पर जताया आभार; बोली ‘मैं उन्हें राखी..; देखें वीडियो

Arvind Kejriwal: दिल्ली में लगातार सियासी घमासान के बीच राजधानी की महिलाओं को अरविंद केजरीवाल को पूरा साथ मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2025 4:58 अपराह्न | Updated: जनवरी 26, 2025 5:50 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली में लगातार सियासी पारा अपने सातवें आसमान पर है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटिंग में महज कुछ ही दिन का समय बाकी रह गया है। जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं दिल्ली की महिलाएं Arvind Kejriwal का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए नजर आ रही है। गौरतलब है कि लगातार मिल रही, मुफ्त बिजली, पानी, इलाज और बस सेवा से महिलाएं लगातार आप संयोजक का आभार जताती हुई नजर आ रही है। इसी बीच आप ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां महिलाएं अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए नजर आ रही है।

Arvind Kejriwal ने शेयर किया बेहद खूबसूरत वीडियो

बताते चले कि AAP ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमे अरविंद केजरीवाल द्वारा दी जाने वाली मुफ्त बिजली, पानी, बस यात्रा, मिलने पर खुशी जाहिर की है।

आप संयोजक ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “बापा नगर में रहने वाली हमारी ये बहनें बता रही हैं कि दिल्ली में मिल रही फ़्री बस यात्रा और फ़्री इलाज ने उनकी ज़िंदगी कितनी आसान बना दी है। इनकी इसी ख़ुशी के लिए हमने दिन-रात काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। दिल्ली की हमारी माताओं बहनों की ये दुआएँ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है”।

फ्री बिजली, पानी, बस यात्रा पर क्या बोली Delhi की महिलाएं

अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी वीडियो में महिला अपना नाम नाम सुशीला बताती है। फ्री बस सेवा मिलने पर सुशीला कहती है, कि पहले रोज बस से आना जाता होता है, जिसमे करीब 3 हजार रूपये लग जाता था। लेकिन फ्री बस सेवा मिलने से हर महीने 3000 रूपये बचते है जो वह अपने बच्चों के ट्युशन में फीस दे देती है। वहीं सुशीला की बड़ी बहन कहती है कि उनका फ्री में इलाज होता है, वह आगे कहती है कि 6 हजार, 7 हजार का टेस्ट मुफ्त में होता है। वहीं सुशीला कहती है कि अगर Arvind Kejriwal मुझे मिलेंगे तो मैं उन्हें राखी बांधूंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026