---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: ‘वह वीडियो नरसंहार वाला..,’ CM हिमंत बिस्वा सरमा के ‘मियां’ रिमार्क पर AIMIM चीफ तल्ख, जानें क्या कुछ कहा? 

Asaduddin Owaisi ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मियां वाले बयान पर निशाना साधा है। एआईएमआईएम चीफ ने असम सीएम के बयान की निंदा करते हुए तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 14, 2026 4:56 अपराह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: पूर्वोत्तर का सियासी तापमान फिर चढ़ा हुआ है। असम में इसी वर्ष चुनाव होने हैं जिससे पूर्व ही बयानबाजी का दौर जारी है। सियासत में दिलचस्पी रखने वाले लोग स्थानीय सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के ‘मियां’ वाले बयान से जरूर रूबरू होंगे। इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने फिर एक बार असम सीएम को निशाने पर लिया है।

एक साक्षात्कार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का वो वीडियो नरसंहार वाला था। किसी राज्य के मुख्यमंत्री को ऐसा करना शोभा नहीं देता है। इससे इतर भी एआईएमआईएम चीफ ने कई सारी बातें कही हैं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के ‘मियां’ रिमार्क पर भड़क उठे Asaduddin Owaisi

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मुखालफत की है।

असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम के मियां वाले बयान का जिक्र कर कहा है कि “अगर मैंने वह वीडियो बनाया होता, तो सोचिए देश में क्या होता। कोई उनसे सवाल नहीं कर रहा। वह एक ऑटो ड्राइवर से 2 रुपए कम देने के लिए कह रहे हैं अगर वह ‘मियां’ है। क्या इस तरह की भाषा किसी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा देती है? अगर आप ईमानदार थे तो वह वीडियो क्यों डिलीट किया गया? वह वीडियो नरसंहार वाला है।” असदुद्दीन ओवैसी की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

असम में चुनाव से पहले बयानों के बौछार से सियासी संग्राम

पूर्वोत्तर के अहम केन्द्र माने जाने वाले असम में चुनाव से पहले बयानों के बौछौर से सियासी संग्राम छिड़ा है। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मियां ऑटो ड्राइवर को कम किराया देने की बात कही। इसको लेकर संग्राम छिड़ा और जमकर हो-हल्ला मचा। इस प्रकरण के ठीक बाद असम बीजेपी के एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें सीएम सरमा गोली चलाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक व्यक्ति सफेद बनियान और टोपी, तो दूसरा लंबी दाढ़ी के साथ नजर आता है। सीएम सरमा की गोली तस्वीर पर जाकर लगती है। अब ये वीडियो डिलीट कर दिया गया है, लेकिन इसको लेकर भी खूब हो-हल्ला मचा था। इसी प्रकरण का जिक्र कर असदुद्दीन ओवैसी भी असम सीएम को घेर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026