---Advertisement---

PM Modi के सपोर्ट में उतरे ब्रिटिश सांसद, बोले- प्रोपेगेंडा वीडियो और घटिया पत्रकारिता का उदाहरण है BBC Documentary

BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस पूरे मामले में ब्रिटिश सरकार के सांसद बॉब ब्लैकमैन का बयान आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के समर्थन में आकर बयान दिया है। उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा वीडियो ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 17, 2023 11:15 पूर्वाह्न

BBC Documentary
Follow Us
---Advertisement---

BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस पूरे मामले में ब्रिटिश सरकार के सांसद बॉब ब्लैकमैन का बयान आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के समर्थन में आकर बयान दिया है। उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा वीडियो बताया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर पहले सीएम और फिर पीएम के रूप में हमला करने के साथ-साथ घटिया पत्रकारिता का उदाहरण दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे बीबीसी द्वारा कभी भी प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए थी।

ये भी पढ़ें: Pakistan-China: तालिबान से डर गया ड्रैगन! अचानक बंद किया पाक स्थित काउंसलर ऑफिस, सिटीजन्स के लिए जारी की एडवाइजरी

सच्चाई से कोसों दूर है डॉक्यूमेंट्री

बता दें कि बॉब ब्लैकमैन सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी के नेता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कहा है कि ये डॉक्यूमेंट्री बीबीसी की निगरानी में बनाई गई है और इसे एक बाहरी संगठन द्वारा बनाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री सच्चाई से कोसों दूर है। इसे बनाते वक्त गुजरात दंगों के कारणों को विस्तार से नहीं देखा गया है। जांच एजेंसियां नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई भी सबूत सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर सकीं जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों के सभी आरोपों से बरी कर दिया।

वीडियो की इस बात से सहमत हैं बॉब ब्लैकमैन

बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी ब्रिटिश सरकार का अंग नहीं है। उन्हें यह भी कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि यह डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन-भारत संबंधों को बाधित करने का कोई एजेंडा था। तथाकथित डॉक्यूमेंट्री जो प्रोपेगेंडा वीडियो ज्यादा लगती है यह घटिया पत्रकारिता का एक उदाहरण है। इस डॉक्यूमेंट्री की एक बात से मैं भी सहमत हूं कि नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार शायद अगली बार और उसके बाद फिर से चुनकर सत्ता में आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे लंबे समय से ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी का समर्थक रहे हैं। वे ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के लिए भाजपा को स्वाभाविक सहयोगी भी मानते हैं।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026