---Advertisement---

MP Election 2023 से पहले ब्राह्मणों पर CM Shivraj हुए मेहरबान,पुजारियों को मानदेय से लेकर सरकारी अवकाश तक की दी सौगात

MP Election 2023 से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मणों को साधने के लिए कल भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ में कई घोषणाएं कर दीं। राजधानी के जंबूरी मैदान पर ब्राह्मण महाकुंभ का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से लाखों ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। इस महाकुंभ के माध्यम से समाज ने ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 4, 2023 11:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023 से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मणों को साधने के लिए कल भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ में कई घोषणाएं कर दीं। राजधानी के जंबूरी मैदान पर ब्राह्मण महाकुंभ का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से लाखों ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। इस महाकुंभ के माध्यम से समाज ने 11 सूत्रीय मांगों को शिवराज सरकार के सामने रखा गया। जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम शिवराज ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर दी। उन्होंने पुजारियों के वेतन से लेकर सरकारी अवकाश देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही समाज के विद्यार्थियों के लिए अलग से बड़े तोहफे दिए।

भगवान परशुराम जयंती पर होगा अवकाश

ब्राह्मण महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने लाखों के संख्या में जुटे ब्राह्मण समाज पर तोहफ़ों की बरसात कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब से भगवान परशुराम जयंती पर राज्य में शासकीय अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सभी पाठ्यपुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथाओं को पढ़ाया जाएगा। संस्कृत विद्यालय के कक्षा 1-5 तक के छात्रावास विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये, कक्षा 6 -12 तक विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए राज्य सरकार देगी।

पुजारियों को मिलेगा मासिक मानदेय

ब्राह्मण महाकुंभ में घोषणाओं की बरसात के क्रम में सीएम शिवराज ने एलान कर कहा कि जिन मंदिरों के पास कृषि योग्य जमीन नही है, ऐसे मंदिरों के पुजारियों को सरकार 5 हजार रुपए प्रति माह मानदेय देगी। इसके साथ ही उस व्यवस्था को समाप्त कर दिया जिसमें मंदिर की जमीन कलेक्टर ही नीलाम कर सकता था। उन्होंने कहा कि अब से मंदिर की कोई भी जमीन मंदिर के पुजारी ही नीलाम करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

लव जिहाद पर दी चेतावनी

सीएम शिवराज ने लव जिहाद के मुद्दे पर साफ सन्देश देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने वचन देते हुए कहा कि एमपी की धरती पर ये चीजें नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026