---Advertisement---

Mamata Banerjee: बंगाल SIR पर सुप्रीम सुनवाई! चुनाव से पहले और आक्रामक हुईं CM ममता, मजबूत दलीलों के साथ कोर्ट में हुईं पेश

चुनाव से पहले Mamata Banerjee और आक्रामक हो गई हैं। ममता बनर्जी ने आज सुप्रीम कोर्ट में बंगाल एसआईआर के खिलाफ दाखिल याचिका के दौरान मजबूती से अपना पक्ष रखा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2026 4:02 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक आज सियासी गहमा-गहमी देखने को मिली। दरअसल, आज सुप्रीम कोर्ट में बंगाल में जारी एसआईआर के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई हुई। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपनी दलीलें पेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी सांसद व अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी द्वारा पेश की गई दलीलों का जिक्र किया।

टीएमसी सांसद ने बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट में क्या कुछ हुआ है। चुनाव से पहले और आक्रामक हो चुकीं ममता बनर्जी ने कोर्ट में बताया कि केवल नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले 4 महीनों से कोई नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके साथ ही सूक्ष्म पर्यवेक्षक और रोल पर्यवेक्षक नियुक्त करने का मुद्दा भी कोर्ट के समक्ष रखा गया। इससे इतर अभिषेक बनर्जी की प्रतिक्रिया भी सामने आई जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम सुनवाई में Mamata Banerjee की दलीलें!

टीएमसी सांसद व अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी द्वारा पेश की गई दलीलों का जिक्र किया।

कल्याण बनर्जी के मुताबिक ममता बनर्जी ने अपना पक्ष रखा। ममता बनर्जी ने पहली बिंदू रखा कि बंगाल में केवल नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है और पिछले 4 महीनों से कोई नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसके साथ ही सूक्ष्म पर्यवेक्षक और रोल पर्यवेक्षक नियुक्त करने के अधिकार को लेकर दलील पेश की गई। रोल पर्यवेक्षक एसडीएम रैंक के नहीं हैं, वे कोल इंडिया, आरबीआई आदि से आ रहे हैं।

ममता बनर्जी ने आगे कोर्ट को अवगत कराया कि “भाजपा शासित राज्यों से सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को बुलाया गया है। उन्होंने तर्क दिया है कि केवल 2-3 मामलों में, जहां गैर-भाजपा सरकार है, प्रक्रिया जल्दबाजी में चल रही है। लेकिन भाजपा शासित राज्य में प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है।” ममता बनर्जी की दलील सुन न्यायालय ने मौखिक रूप से कहा है कि सुनवाई के लिए समय बढ़ाया जा सकता है क्योंकि केवल 4 दिन शेष हैं। न्यायालय ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।”

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अभिषेक बनर्जी की प्रतिक्रिया!

चुनाव आयोग के खिलाफ दाखिल याचिका पर जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। तब अभिषेक बनर्जी भी मौके पर मौजूद थे।

सुनवाई से जुड़े सवाल पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा है कि हम इस बारे में बात करेंगे। मैं मीडिया के सामने सब कुछ नहीं बता सकता। अगर मैं सुर्खियों में आने के लिए आंतरिक रणनीति सार्वजनिक रूप से बता दूं, तो यह हमारा तरीका नहीं है और न ही हमारा संचालन का तरीका है।” ममता बनर्जी की दलीलों, कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी जैसे टीएमसी सांसदों का पक्ष सुनते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगाल सरकार चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026