---Advertisement---

Bihar Budget Session: जनता की बात रखते-रखते माननीय ने तोड़ दिया माइक और करने लगे गाली-गलौज, देखें Video

बिहार में आज बजट सत्र के दौरान विधानसभा भवन में जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान बीजेपी के विधायक लखेंद्र कुमार रौशन पर माइक तोड़ने का आरोप लगा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 14, 2023 5:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। यह हंगामा तब शुरू हुआ जब सत्ता पक्ष की तरफ से गाली दी गई। इस हंगामे का वीडियो भी बड़े तेज से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने माइक को तोडा और विधानसभा के अंदर ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। माइक को तोड़ते ही विधानसभा में हंगामा इतना बढ़ गया की सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही आमने – सामने आ गए। वहीं हंगामे को बढ़ता देख सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। माइक टूटने के बाद विपक्ष के विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने मीडिया के सामने आकर बयान भी दिया है।

माइक टूटा नहीं, बल्कि खुल गया था

बिहार विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बाद बीजेपी के विधायक लखेंद्र कुमार रौशन पर ये आरोप लगा है कि उन्होंने गुस्से में आकर माइक को तोड़ दिया। जबकि विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा है कि “माइक को तोड़ा नहीं बल्कि खुल गया।” वहीं सत्तापक्ष के लोगों का कहना है कि रौशन ने माइक को तोड़ा और फिर विधानसभा के अंदर ही गाली गलौज शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें: Punjab University: अनुदान को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी और Mann सरकार आमने-सामने, जानें

बजट सत्र के दौरान हंगामा

यह हंगामा तब शुरू हुआ जब बिहार के लोगों के लिए बजट पास किया जा रहा था। बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष ने नेता लगातार आंगनवाड़ियों की वेतन बढ़ाने को लेकर नीतीश कुमार से गुहार लगा रहे थे लेकिन सरकार ने उनकी एक न सुनी। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ईडी और सीबीआई के द्वारा देश में किए जा रहे जांच पर भी सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें: PSEB Admission: अभियान की सफलता से Mann सरकार गदगद, बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026