---Advertisement---

Bihar Politics: सम्राट चौधरी या निशांत कुमार, कौन होगा अगला सीएम, बिहार में बड़े उलटफेर से चढ़ा सियासी पारा; जानें सबकुछ

Bihar Politics: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब अटकलें तेज हो गई है कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2026 3:54 अपराह्न

Bihar Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Politics: बिहार में एक बार सियासी पारा चढ़ गया है। दरअसल नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब अटकलें तेज हो गई है कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच आज नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। जिसके बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। जेडीयू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लेकर अहम जानकारी दी है। साथ ही अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या बिहार के अगले मुख्यमंत्री निशांत कुमार होंगे या फिर सम्राट चौधरी या बीजेपी हर बार की तरफ इस बार भी बिहार को नया मुख्यमंत्री देने जा रही है। आईए समझते है कि क्या है इसके मायने।

निशांत कुमार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की – Bihar Politics

जेडीयू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “आज श्री निशांत कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी ने उन्हें सदस्यता की रसीद दी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें जद(यू) का पट्टा पहनाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्री विजय चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मंत्री श्री जमा खान, मंत्री श्री सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी आईटी जद(यू) श्री मनीष कुमार समेत कई मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, विधानपार्षद गण, पार्टी के पदाधिकारी गण तथा भारी तादाद में प्रदेश से आए जद(यू) के कार्यकर्ता मौजूद रहे। निशांत जी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया”।

बिहार में बड़े सियासी उलटफेर की उम्मीद 

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कयासोंं की बाजार गर्म हो गया है कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होने जा रहा है। बिहार सरकार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक कई अन्य भाजपा नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

जिसमे नित्यानंद राय, संजीव चौरसिया, जनक राम, दिलीप जायसवाल, गायत्री देवी नाम शामिल है। हालांकि बीजेपी कई बार ऐसे चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी थमा देती है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होती है। गौरतलब है कि बिहार में सियासी पारा सातवे आसमान पर है। वहीं अब देखने दिलचस्प होगा कि बिहार में किसको मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने जा रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026