---Advertisement---

Bihar Violence को लेकर BJP विधायकों का सदन में जोरदार हंगामा, मार्शलों ने विधायक को उठाकर किया बाहर

आज बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को सदन के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आदेश पर मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद विधानसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बीजेपी सासाराम और नवादा हिंसा को लेकर सीएम से जवाब मांग रही थी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 5, 2023 3:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bihar Violence: आज बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को सदन के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आदेश पर मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद विधानसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है और रामनवमी पर हिंसा को लेकर विपक्षी बीजेपी ने सदन की कार्यवाही शुरू होती ही सीएम नीतीश कुमार पर आक्रामक थी। वो सासाराम और नवादा हिंसा को लेकर सीएम से जवाब मांग रही थी।

जानें क्या था पूरा घटनाक्रम

आज 5 अप्रैल 2023 को बिहार विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन है। जैसे ही सदन में सुबह 11 बजे प्रश्नकाल की कार्यवाही चालू हुई, उसी दौरान में विपक्ष से भाजपा नेता रामनवमी हिंसा को लेकर सदन में इस पर जबाव देने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद भाजपा विधायक धीरे-धीरे वेल में जमा हो गए। जिसके बाद सदन के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपनी-अपनी सीट पर जाने का आग्रह करते रहे। लेकिन बीजेपी विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने मार्शल को बुलाकर भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को सदन से बाहर करने का आदेश दे दिया। बता दें बिहार में रामनवमी को सासाराम और नालंदा के बिहार शरीफ में जमकर हिंसा,पथराव तथा  आगजनी को अंजाम दिया गया था।

इसे भी पढ़ेंः Ghulam Nabi Azad ने की PM Modi की जमकर तारीफ, कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

जीवेश ने लगाया बदसलूकी का आरोप

सदन से बाहर किए गए बीजेपी विधायक जीवेश ने मार्शलों पर बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। उन्होंने बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने पहली बार संसदीय जीवन में महसूस किया, जब विधानसभा स्पीकर लोकतंत्र के खिलाफ जाकर पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रहे। उनके आदेश पर मार्शल ने मुझे सदन से बाहर निकालकर मेरे साथ मारपीट की।

संसदीय कार्यमंत्री ने किया बचाव

संसदीय कार्यमंत्री तथा वित्तमंत्री विजय चौधरी ने इस कार्यवाही के बचाव करते हुए कहा कि स्पीकर तो लगातार विपक्ष से सरकार की ओर से जवाब दे रहे मंत्री के वक्तव्य को सुनने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन विपक्ष जवाब सुनने के मूड में नहीं था। बीजेपी नेता मंत्री के वक्तव्य देने के क्रम में लगातार हंगामा करते रहे। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

इसे भी पढ़ेंःMP Politics: CM Shivraj ने बदला नसरुल्लागंज का नाम, चुनावी साल में सरकार का मास्टर स्ट्रोक

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026