---Advertisement---

Opposition Meeting के बीच BJP ने पोस्टर जारी कर राहुल गांधी को बताया देवदास, विपक्ष ने भी किया पलटवार

Opposition Meeting: बिहार के पटना में विपक्ष की बैठक के साथ ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। BJP और विपक्ष, दोनों ने पोस्टर जारी कर एक दूसरे पर निशाना साधा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 10:59 पूर्वाह्न

BIHAR NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Opposition Meeting बिहार के पटना में विपक्ष की बैठक के साथ ही पोस्टर वार शुरू हो गया है। इस समय पटना की सड़कें पोस्टरों से भरी हुई हैं। एक ओर जहां विपक्षी एकता के पोस्टर लगे हुए हैं, तो दूसरी तरफ BJP ने भी कई जगह पोस्टर लगाए हैं। दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। विपक्षी एकता के पोस्टरों में जहां विपक्ष को भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया है, तो वहीं BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें देवदास बताया है। पोस्टर में उनकी फोटो के साथ देवदास फिल्म के डायलॉग भी लिखे गए हैं।

BJP ने राहुल को बताया देवदास

BJP द्वारा जारी पोस्टर में ऊपर की तरफ शाहरुख खान की फोटो लगाई गई है, जिन्हें रील लाइफ देवदास बताया गया है। उनकी फोटो के साथ देवदास फिल्म का एक डायलॉग भी लिखा हुआ है। जबकि, नीचे की तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो लगाई गई है। उनके साथ भी एक डायलॉग लिखा गया है। डायलॉग के जरिए BJP ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पोस्टर में लिखा गया है कि, “ममता दीदी ने कहा बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू नीतीश ने कहा बिहार छोड़ दो, अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश छोड़ दो, स्टालिन ने कहा तमिलनाडु छोड़ दो, वह दिन दूर नहीं जब सब मिलकर कहेंगे कांग्रेसी (राहुल) राजनीति छोड़ दो।”

भगवान विष्णु के अवतार में दिखा विपक्ष

दूसरी तरफ विपक्षी एकता को लेकर भी कई पोस्टर जारी किए गए हैं। ऐसा ही एक पोस्टर RJD के कार्यकर्ताओं ने जारी किया है। पोस्टर में विपक्ष को भगवान विष्णु के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर में भगवान विष्णु और उनके आसपास 18 नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। ये सभी विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “हे जनता जनार्दन मेरा यह विराट रूप महागठबंधन का असली रूप है। मेरे इस रूप को देखकर पापी, देश को बेचने वाले, ठगने वाले एवं जुमलेबाज भाग जाते हैं।”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी पर बड़ी बात बोल गए ये कांग्रेस नेता, कहा- मौका था, पर उन्होंने गंवा दिया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026