---Advertisement---

मुंबई में होने वाली ‘I.N.D.I.A’ की बैठक में शामिल होंगे Arvind Kejriwal, खुद की पुष्टि

CM Arvind Kejriwal: I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंबई में होने वाली इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने खुद इस बाक की ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 21, 2023 6:44 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 10:40 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal: I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंबई में होने वाली इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने खुद इस बाक की पुष्टि की है।

दरअसल, बीते दिनों दिल्ली सर्विस बिल (Delhi Services Bill) के संसद में पारित होने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे की केजरीवाल इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। लेकिन, उन्होंने इन सभी बातों का नाकारते हुए, बैठक में जाने की बात कही है।

बैठक के लिए मुंबई जाएंगे केजरीवाल

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम मुंबई जाएंगे और आपको बताएंगे कि हमारी आगे की क्या रणनीति है।” बता दें कि विपक्ष की यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी।

बैठक में 26 से ज्यादा राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। I.N.D.I.A गठबंधन की बात करें तो इसमें कुल 26 पार्टियां शामिल हैं। इन्हीं पार्टियों के नेता बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई आएंगे।

डिनर पार्टी होस्ट करेंगे उद्धव ठाकरे

बताया जा रहा है की इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे विपक्ष के सभी नेताओं के लिए डिनर होस्ट करेंगे। ये डिनर पार्टी 31 अगस्त की रात को आयोजित की जाएगी। जबकि, 1 सितंबर को विपक्ष के सभी नेता आगे की रणनीति तय करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026