---Advertisement---

Devendra Fadnavis: CM, डिप्टी सीएम या BJP अध्यक्ष? Assembly Elections Maharashtra में जीत के बाद फडणवीस का भविष्य क्या?

Devendra Fadnavis: चुनावी प्रचार के दौरान नागपुर साउथ-वेस्ट सीट पर एक बात कही जा रही है। प्रचारकों ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि 'आप विधायक नहीं बल्कि महाराष्ट्र का सीएम चुनेंगे।'

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 25, 2024 12:18 अपराह्न

Devendra Fadnavis
Follow Us
---Advertisement---

Devendra Fadnavis: चुनावी प्रचार के दौरान नागपुर साउथ-वेस्ट सीट पर एक बात कही जा रही है। प्रचारकों ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि ‘आप विधायक नहीं बल्कि महाराष्ट्र का सीएम चुनेंगे।’ नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से चुनावी ताल ठोक रहे थे देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)। दावा किया गया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Assembly Elections Maharashtra) प्रचार के दौरान ही सीएम पद को लेकर सारी पटकथा लिख ली गई थी। हालांकि ये सभी दावे और कयासबाजी सूत्रों के आधार पर लिखे गए। इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।

कयासबाजी और दावेदारी के बीच देवेन्द्र फडणवीस के लिए कई तरह के फॉर्मूले तैयार होने की बात कही जा रही है। पूछा जा रहा है कि महाराष्ट्र के अगले सीएम कौन होंगे? क्या देवेन्द्र फडणवीस को एक बार फिर महाराष्ट्र की कमान संभाली जाएगी? देवेन्द्र फडणवीस को क्या CM, डिप्टी सीएम या बीजेपी (BJP) अध्यक्ष बनाया जाएगा? आखिर देवेन्द्र फडणवीस का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? ऐसे में आइए हम आपको सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

Assembly Elections Maharashtra में BJP की जीत के बाद Devendra Fadnavis का भविष्य क्या?

बीजेपी ने 85 फीसदी से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से महाराष्ट्र में चुनाव जीत लिया है। अकेले बीजेपी को 132 सीटें मिली हैं। वहीं सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। ऐसे में ये स्पष्ट है कि सरकार महायुति (Mahayuti) की बनेगी। सवाल ये है कि महायुति सरकार को लीड कौन करेगा और सीएम का पद किसे मिलेगा?

महाराष्ट्र में सीएम पद के लिए सबसे प्रबल दावेदारी देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की है। इसकी खास वजह है बीजेपी (BJP) का एकतरफा चुनाव जीतना। बीजेपी उम्मीदवारों ने 149 में से 132 सीटों पर कब्जा जमाया है। ये जीत बीजेपी शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय स्तर पर देवेन्द्र फडणवीस के कुशल रणनीतियों का परिणाम है। यही वजह है कि महायुति सरकार में देवेन्द्र फडणवीस को अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उनका सियासी भविष्य एक बार चमकने के आसार हैं।

CM, डिप्टी सीएम या BJP अध्यक्ष? देवेन्द्र फडणवीस के हिस्से क्या?

देवेन्द्र फडणवीस के लिए कौन सा पद उपयुक्त है और उन्हें क्या जिम्मेदारी मिल सकती है। इसको लेकर कई तरह की कयासबाजी चल रही है। पूर्व में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल को देखते हुए उन्हें एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम बनाए जाने की चर्चा है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार RSS और BJP में इस बात को लेकर सहमति भी बन चुकी है। देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को इसके तहत एक बार फिर महाराष्ट्र का सीएम बनाया जा सकता है।

यदि देवेन्द्र फडणवीस के बजाय एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सीएम बनते हैं तो उन्हें डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है। इस स्थिति में महायुति सरकार 2022-24 वाले फॉर्मूले पर चलेगी। हालांकि, 2.5 साल बाद फिर एक बार सरकार के प्रमुख को बदलने या अन्य संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है।

सीएम और डिप्टी सीएम से इतर देवेन्द्र फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की बात भी कही जा रही है। टिप्पणीकारों का कहना है कि देवेन्द्र फडणवीस बीजेपी संगठन के अलावा RSS से भी बेहतर सामंजस्य बनाकर रखते हैं। नागपुर से आने वाले फडणवीस की पैठ संघ में है। ऐसे में उन्हें, जेपी नड्डा के बाद बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर एक सम्मानजनक पद सौंपा जा सकता है। हालांकि, इन सभी दांवों पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी, देवेन्द्र फडणवीस को सीएम, डिप्टी सीएम या अध्यक्ष, किस पद के लिए चुनती है?

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026