---Advertisement---

‘650 करोड़ का दवा घोटाला..’ दिल्ली में हुए कथित दवा घोटाले पर आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए गंभीर सवाल, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: दिल्ली में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2026 4:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Anurag Dhanda ने इस मुद्दे पर केंद्र और दिल्ली प्रशासन से कई गंभीर सवाल पूछते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े इस कथित मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी बीच आप नेता वीडियो जारी करते हुए दिल्ली सरकार पर गभीर आरोप लगाते हुए कई तरह के सवाल खड़े किए है।

दवा घोटाले पर आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पहले 650 करोड़ का दवा घोटाला किया और अब इस घोटाले के मुख्य आरोपी को भगा दिया है।

ललित मोदी और विजय माल्या की सीरीज़ में ये अगला नाम है जिसको सरकार ने अपने राज खुलने के डर से भगा दिया”।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में कथित दवा खरीद और वितरण से जुड़े मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकारी धन के इस्तेमाल और दवाओं की खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी का दावा है कि यह मामला करोड़ों रुपये के संभावित वित्तीय नुकसान से जुड़ा हो सकता है।

हालांकि, संबंधित एजेंसियों या सरकार की तरफ से इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अस्पतालों की बेडशीट कई गुना महंगे दाम पर खरीदी गई।  इसके अलावा दवाईयां और मशीनों की खीरदारी में हेराफेरी की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026