---Advertisement---

Delhi MCD School भी होंगे सरकारी स्कूलों की तरह शानदार, जानें क्या है Kejriwal सरकार की योजना ?

Delhi MCD School: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एमसीडी की सत्ता पर पहली बार धमाकेदार तरीके से काबिज हुई है। इसके साथ उसने सबसे पहले दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव लाने के वादे की तरफ सबसे पहले कदम बढ़ा दिया है। शैली ओबेरॉय के मेयर बनते ही दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री ने ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 17, 2023 4:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi MCD School: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एमसीडी की सत्ता पर पहली बार धमाकेदार तरीके से काबिज हुई है। इसके साथ उसने सबसे पहले दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव लाने के वादे की तरफ सबसे पहले कदम बढ़ा दिया है। शैली ओबेरॉय के मेयर बनते ही दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री ने पिछले कुछ महीने से ही एमसीडी के स्कूलों का शिक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया। दिल्ली सरकार के स्कूलों की दशा सुधारने के कामों की इसी दिशा में अब केजरीवाल सरकार ने इन स्कूलों का रुख किया है। इसी सिलसिले में शिक्षामंत्री और मेयर ने इन स्कूलों के टीचरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम किया।

आतिशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के शिक्षा मॉडल की वजह से ही अब बच्चे निजी स्कूलों से निकल सरकारी स्कूलों की तरफ आना शुरू हो गए हैं। इसी मॉडल की दिशा में एमसीडी टीचरों से संवाद की जानकारी ट्वीट कर देते हुए शिक्षामंत्री आतिशी मार्लेना ने लिखा कि “MCD में शिक्षा क्रांति लाने के लिए मेंटर टीचर्स @ArvindKejriwalजी के विजन के तहत MCD स्कूलों में परिवर्तन के ध्वजवाहक बनेंगे। मेयर @OberoiShelly के साथ इन मेंटर टीचर्स से स्कूलों के भविष्य पर संवाद किया।”

ये भी पढेंःCommon Civil Code कब होगा UttaraKhand में लागू, CM Dhami ने दिया ये बड़ा अपडेट

मेयर ओबेरॉय ने भी किया ट्वीट

शिक्षामंत्री आतिशी के साथ ही दिल्ली के मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी टीचर्स के साथ हुए संवाद की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा कि “शिक्षामंत्री आतिशी के बीच MCD स्कूलों के शिक्षकों को सलाह देना-छात्रों की व्यस्तता बढ़ाने के लिए बातचीत का आयोजन किया। डिप्टी मेयर आले इकबाल, सदन के नेता मुकेश गोयल, विकास त्रिपाठी (अतिरिक्त आयुक्त शिक्षा) और रीता शर्मा (निदेशक एससीईआरटी) भी उपस्थित थे।”

जानें क्या है योजना

बता दें AAP का पहले दिल्ली MCD पर नियंत्रण नहीं था। लेकिन अब MCD स्कूलों को भी दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह विश्वस्तरीय आधुनिक बनाने की दिशा में एक पूरा प्लान तैयार कर लिया है। अब MCD स्कूल के बच्चों को कुछ ही सालों में साफ सुथरे सुव्यवस्थित स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा। फर्श पर बैठकर पढ़ने से मुक्ति तो मिल ही जाएगी।

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026