---Advertisement---

क्या दूसरी बार CM पद की दावेदारी पेश कर पाएंगे Devendra Fadnavis? साल 1999 से विजय रथ जारी; पढ़े पूरी रिपोर्ट

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार, देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 25, 2024 2:50 अपराह्न

Devendra Fadnavis
Follow Us
---Advertisement---

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पूरी तरह से सियासत गरमाई हुई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार, Devendra Fadnavis आगामी Maharashtra Election 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेता मौजूद रहे है।

मालूम हो कि साल 2014 से लेकर 2019 तक Devendra Fadnavis महाराष्ट्र के सीएम पद पर रहे। इसके बाद एकनाथ शिंदे भाजपा की मदद से महाराष्ट्र के सीएम बने और बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर महायुति में बीजेपी का सबसे ज्यादा सीट आती है तो क्या देवेंद्र फणडवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर पाएंगे। आज हम इस लेख के माध्यम से इन्हीं सब चीजों पर चर्चा करेंगे।

क्या Devendra Fadnavis दोबारा पेश कर पाएंगे सीएम पद की दावेदारी

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार, Devendra Fadnavis ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चुनाव नतीजों के बाद फडणवीस सीएम पद की दावेदारी पेश कर सकते है? हालांकि इसे लेकर कई समीकरण बैठ रहे है। मालूम हो कि शिंदे गुट की शिवसेना, अजित पवार वाली एनसीपी और बीजेपी पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बीजेपी दोनों से ज्यादा सीट लाती है तो Devendra Fadnavis की दावेदारी पेश कर सकते है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि साल 1999 से फडणवीस लगातार विधायक रहे है, और वह एक बार सीएम भी बन चुके है। इसके अलावा महाराष्ट्र में वह बीजेपी के एक वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता माने जाते है। हालांकि यह तो चुनाव नतीजों के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन दावेदारी पेश करेगा।

Deva Bhau एक्स पर कर रहा है ट्रेंड

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। दरअसल देवेंद्र फडणवीस को ही Deva Bhau कहा जाता है। वहीं बीजेपी मुंबई ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“संतों-महात्माओं के विचारों को बढ़ावा देने के लिए वारकरी भवन बनाने का निर्णय संतों के प्रति आपकी लालसा को दर्शाता है देवाभाऊ (Deva Bhau)। जय हरि विट्ठल”!

अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे Devendra Fadnavis

नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, देवेंद्र फडणवीस अपने नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले समेत कई नेता शामिल रहें। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि “नितिन गडकरी के नेतृत्व में नागपुर में जो विकास कार्य हुआ है, वह सभी ने देखा है।

पिछले 10 वर्षों में हमारे काम को देखें और कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान जो काम किया है, हमें बताने की जरूरत नहीं है लेकिन हमने नागपुर को बदल दिया है।”

1999 से विजय रथ जारी

अगर हम Devendra Fadnavis के राजनीतिक करियर का बात करें तो महज 27 साल उम्र में वह नागपुर के सबसे युवा मेयर बन गए। इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। साल 1999 से वह लगातार विधायक बनते आ रहे है। वहीं साल 2014 से 2019 के बीच वह महाराष्ट्र के सीएम बने। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा है कि अगर महायुति को महाराष्ट्र चुनाव नतीजों में बहुमत मिलती है तो मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा?

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026