---Advertisement---

क्या BJP के ऑफर को Pawan Singh ने ठुकराया दिया? जानें काराकाट सीट से चुनाव लड़ने के मायने

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार Bhojpuri Actor पवन सिंह ने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 10, 2024 5:08 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार Bhojpuri Actor पवन सिंह Pawan Singh पिछले कुछ दिनों से राजनैतिक कारणों से खबरों में बने हुए हैं। भाजपा ने उन्हें अपनी पहली लिस्ट में पश्चिन बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह ने इसका स्वागत भी किया था। इसके बाद उन्होंने अचानक से चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने दोबारा से चुनान लड़ने का एलान किया। लेकिन ये नहीं बताया वह बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी अन्य पार्टी और अन्य दल में जाएंगे। ये चर्चाएं चल ही रही थीं। कि, आज एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने Loksabha Election 2024 की पहली वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों के मन में उथल-पुथल मचा दी है।

Pawan Singh ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का किया एलान

पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा । जय माता दी

पवन सिंह ने जैसे ही एलान किया वैसे ही लोगों के मन में सवाल उठाने लगा क्या बीजेपी के आसनसोल से उम्मीदवार बनाने की सौगात को पवन सिंह ने ठुकरा दिया है। क्योंकि उन्हें भाजपा ने बंगाल से टिकट दिया था। पवन सिंह के मना करने के बाद भाजपा ने आसनसोल से एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार घोषित किया हुआ है।

काराकाट सीट पर इन बड़े नेताओं से होगा Bhojpuri Actor Pawan Singh का मुकाबला

ऐसे में अब वो अचानक से बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। इस सीट पर वो कौन सी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे? इसका खुलासा फिलहाल उन्होंने नहीं किया है।

पवन सिंह ने जिस काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है उस सीट पर अभी जदयू के महाबली कुशवाहा सांसद हैं। इस सीट पर उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को साल 2019 में हराया था। फिलहाल इस सीट पर अभी भाकपा के राजा राम सिंह कुशवाहा , राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा और एआईएमआईएम से प्रियंका चौधरी मैदान में उतरी हुई हैं। इस सीट पर फिलहाल अभी तक NDA ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया हुआ है।

बंगाल छोड़ बिहार से चुनाव क्यों लड़ रहे पवन सिंह?

ऐसे में अब ये कहना मुश्किल है कि, वो कौन सी पार्टी से चुनावी मैदान में होगें। इस बीच उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि, पवन सिंह बिहार का बड़ा नाम हैं वो बंगाल में जाते तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता। ऐसे में अगर वह बिहार से चुनाव लड़ते हैं तो उनके जीतने की उम्मीद काफी बढ़ जाएगी। क्योंकि उनके गानों का पूरा बिहार दीवाना है। वो बिहार का एक बड़ा नाम हैं। पवन सिंह के इस एलान ने कई सारे सवालों जो जन्म दे दिया है। जिसका जवाब उनके फैंस तलाश रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026