---Advertisement---

Elon Musk के साथ हुए इंटरव्यू के बीच पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump का बड़ा खुलासा, कहा ‘कमला हैरिस जो बाइडेन से..,’ जानें डिटेल

Donald Trump: अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव होना है, जिसके लेकर वहां की सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2024 11:08 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 13, 2024 1:22 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव होना है, जिसके लेकर वहां की सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। बीते दिन यानि 12 अगस्त को एलन मस्क को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई अहम खुलासे किए। इसी बीच उन्होंने अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडेन और और आगामी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार कमला हैरिस पर जमकर हमला बोला। हालांकि इंटरव्यू अपने तय समय से काफी देरी में शुरू हुआ।

Donald Trump ने अपने ऊपर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया

अपने ऊपर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मुझे तुरंत पता चल गया कि यह एक गोली थी। मुझे तुरंत पता चल गया कि कान में गोली लगी है। उन लोगों के लिए जो भगवान में विश्वास नहीं करते हैं, मुझे लगता है कि हम सभी को इसके बारे में सोचना शुरू करना होगा”। मालूम हो कि बीते महीने ट्रंप को जान से मारने की कोशिश की गई थी। जनसभा के दौरान एक व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी थी। हालांकि गोली उनके कान को छू कर निकल गई। वहीं हमलावर को सुरक्षाकर्मी ने मार गिराया था।

कमला हैरिस जो बाइडेन से भी अयोग्य

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर ट्रंप ने निशाना साधते हुए कहा कि कमला हैरिस बॉर्डर सुरक्षा चीफ थीं और बॉर्डर संकट को रोकने में विफल रहीं। कमला हैरिस बॉर्डर बंद करने में नाकाम रहीं, जिसकी वजह से दुनिया भर से अपराधी अंदर आ गए। उन्होंने आगे कहा कि कमला हैरिस जो बाइडेन से भी अधिक अयोग्य है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो बाइडेन को जबरन व्हाइट हाउस से निकाला जा रहा है। उन्हें रेस से जबरन बाहर किया गया है।

एक्स पर हुआ साइबर हमला

आपको बता दें कि एक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने एक हैंडल पर लिखा कि “ऐसा प्रतीत होता है कि 𝕏 पर बड़े पैमाने पर DDOS हमला हुआ है। इसे बंद करने पर काम चल रहा है। सबसे खराब स्थिति में, हम कम संख्या में लाइव श्रोताओं के साथ आगे बढ़ेंगे और बातचीत बाद में पोस्ट करेंगे”। गौरतलब है कि DDOS हमला के कारण ही इंटरव्यू अपने तय समय से काफी देरी से शुरू हुआ।

इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान काफी दिक्कते आई जिसके बाद अंत में बहुत ही सीमित लोगों की संख्या में इंटरव्यू किया गया। मालूम हो कि रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स पार्टी की ओर से कमला हैरिस चुनावी मैदान में है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026