Eknath Shinde: टीएमसी के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद बागी हो गए है। वहीं खबर तो यह भी सामने आ रही है कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं बीते दिन शिवसेना के स्थापना दिवस के 60 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम के दौरान Eknath Shinde ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने खुले मंच पर बोला की यह सिर्फ एक ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। हालांकि इस वाक्य पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Eknath Shinde ने उद्धव ठाकरे की बढ़ाई टेंशन
शिवसेना के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री Eknath Shinde ने कहा कि “शिवसेना 60 साल पहले शुरू हुई थी। मेरे सभी सांसद और विधायक बहुत कीमती हैं। यह तो बस ट्रेलर है। असली फ़िल्म तो अभी बाकी है। शिवसेना किसानों, लड़कियों, बहनों और मज़दूरों की भलाई के लिए बनाई गई थी। पीएम मोदी ने एक साफ़-सुथरी छवि वाले नेता के तौर पर पहचान बनाई है। हिंदुओं और सभी के लिए उन्होंने जो हासिल किया है।
Mumbai, Maharashtra: Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, “Shiv Sena was started 60 years ago. All my MPs and MLAs are precious. This is just the trailer; the picture is yet to come. Shiv Sena was formed to care for farmers, girls, sisters, and workers. PM Modi has achieved… https://t.co/jp9Df3HIQb pic.twitter.com/JZtcwpPgL2
— ANI (@ANI) June 19, 2026
वह बालासाहेब का सपना था। गृह मंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 हटाया और नक्सलवाद को खत्म किया। शिवसेना केसरिया रंग की तरह है। जिन लोगों ने केसरिया विचारधारा को भुला दिया, उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। शिवसेना को सबसे पहले किसने तोड़ा? NCP ने और उसके बाद किसने तोड़ा? कांग्रेस ने। राज्य में महायुति तेज़ी से आगे बढ़ेगी”।
संजय राउत ने किया पलटवार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम Eknath Shinde के “यह तो बस ट्रेलर है, पूरी फ़िल्म अभी बाकी है” वाले बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत कहते हैं कि “आप एकनाथ शिंदे को इतना गंभीरता से क्यों लेते हैं? उन्हें गंभीरता से लेना बंद करें। वह कोई महान व्यक्ति नहीं हैं।
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde’s “This is just the trailer; the picture is yet to come” statement, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “Why do you take Eknath Shinde so seriously? Stop taking him so seriously. He is not a great personality. He is a… pic.twitter.com/T56eoE9Ry2
— ANI (@ANI) June 20, 2026
वह एक बेईमान नेता हैं, और आप उन्हें गंभीरता से लेते हैं! आप सुवेंदु अधिकारी को भी गंभीरता से लेते हैं। ये बेईमान लोग हैं। इन्होंने अपने ही लोगों को धोखा दिया है। जब तक वे सत्ता में हैं, जब तक उनके पास पैसा है, वे ऐसी बातें कहते रहेंगे।”
