Assam Elections 2026: कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुआ प्रचार-प्रसार अब फर्जी पासपोर्ट तक पहुंच गया है। सियासत में दिलचस्पी रखने वाले समझ गए होंगे कि यहां बात असम विधानसभा चुनाव 2026 के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया के पास तीन देशों का पासपोर्ट होने का दावा किया है।
इन आरोपों के बाद फर्जी पासपोर्ट का मुद्दा पूरे असम में चर्चा का केन्द्र बना है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के साथ उनकी पत्नी ने भी कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सवाल है कि क्या सुर्खियां बटोर रहे इस मुद्दे को लेकर सूबे का सियासी समीकरण बदल सकता है? आइए इस सवाल का जवाब ढूंढ़ते हुए असम विधानसभा चुनाव 2026 के संदर्भ में चर्चा करते हैं।
फर्जी पासपोर्ट मुद्दे को लेकर Assam Elections 2026 में छिड़ा घमासान!
असम विधानसभा चुनाव 2026 में ‘फर्जी पासपोर्ट’ का मुद्दा सियासी घमासान का केन्द्र बन चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोपों पर बीजेपी की ओर से बीते कल प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
सर्वप्रथम जो उन्होंने दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें उनका सरनेम गलत लिखा हुआ है।
जो फोटो है- वो जो वास्तविकता में UIDAI के लिए तुरंत फोटो खींची जाती है, वो न देकर एक पब्लिक फिगर, जो पब्लिक डोमेन में है, उस फोटो से लगती है।
जो UIDAI में दिखाया गया है, वो सर्वथा गलत दिखाया गया… pic.twitter.com/qVD35ziu4J
— BJP Assam Pradesh (@BJP4Assam) April 5, 2026
सुधांशु त्रिवेदी ने जोरदार पलटवार करते हुए गौरव गोगोई और राहुल गांधी को ही निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि “उन्होंने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें उनका सरनेम गलत लिखा हुआ है। जो फोटो है- वो जो वास्तविकता में UIDAI के लिए तुरंत फोटो खींची जाती है, वो न देकर एक पब्लिक फिगर, जो पब्लिक डोमेन में है, उस फोटो से लगती है। जो UIDAI में दिखाया गया है, वो सर्वथा गलत दिखाया गया है।”
बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि “आईडी का जो क्रम है, वो गलत दिखाया गया है। इस तरह कई गलत चीजें बताई गई हैं। इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि मनगढ़ंत मनोहर कहानियां रचकर चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस अपनी तय हार का स्वरूप बदलने का एक खिसियाहट और बौखलाहट भरा प्रयास है।”
Today’s press conference by Pawan Khera reflects the deep frustration and panic within the Congress party. As Assam moves decisively towards a historic mandate, such desperate and baseless attacks only expose their sinking ground.
I categorically reject every allegation made by…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 5, 2026
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर इसे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास बताया है। उनका कहना है कि “मैं कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं। मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे। उन्हें उनके लापरवाह और मानहानिकारक बयानों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा।”
ये दर्शाता है कि फर्जी पासपोर्ट मुद्दा ने किस कदर असम की सियासत में हलचल पैदा की है।
क्या बदलेगा सूबे का सियासी समीकरण?
इस सवाल का पुख्ता जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है। असम विधानसभा चुनाव 2026 में सत्तारुढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। असम की सियासत पर नजर रखने वाले फिलहाल सूबे में बीजेपी की बढ़त के आसार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, गौरव गोगोई के नेतृत्व भी असम कांग्रेस भी आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटी है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम शीर्ष कांग्रेस नेता लगातार मोर्चा संभाल रहे हैं।
वर्ष 2026 से असम की सत्ता से बाहर खड़ी कांग्रेस अब सत्ता वापसी के पूरी संभावनाओं को तलाश रही है। इसी क्रम में राहुल गांधी सीएम हिमंता को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बता रहे हैं। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन देशों का पासपोर्ट रखने का दावा किया है। इसको लेकर समीकरण बदलने से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में 4 मई को नतीजों की घोषणा पर सबकी नजरें टिकीं हैं जब दूध का दूध और पानी का पानी होगा।






