---Advertisement---

Hardeep Puri Controversial Remark: राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का विवादित बयान, बोले- Get an Ash to run Horses Race

Hardeep Puri Controversial Remark: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 20, 2023 12:22 अपराह्न

Hardeep Puri Controversial Remark
Follow Us
---Advertisement---

Hardeep Puri Controversial Remark: केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान (Hardeep Puri Controversial Remark) दे दिया। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि- ‘get an Ash to run horses race’। हिंदी में इसका अर्थ- ‘गधे और घोड़े में कोई तुलना नहीं है’ होता है।

‘भारत को बदनाम करने की कोशिश’

पुरी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेश जाता है तो उसके पास बोलने की स्वतंत्रता होती है, लेकिन जिम्मेदारी भी होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत की गलत छवि पेश की है। इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं, वे पहले खुद का विश्लेषण करें।

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee on PM Modi: ममता बनर्जी ने साधे एक तीर से दो निशाने, पीएम और राहुल को लेकर कही ये बात

‘मुझे गर्व है मैं सांसद हूं’ (Hardeep Puri Controversial Remark)

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं सांसद हूं। मुझे इस देश ने सबकुछ दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बीजेपी की विचारधारा पर सवाल उठाता है तो वह अनुचित है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी खुद को सांसद का सदस्य कहते हैं। पुरी ने कहा कि भारत में नागरिक अधिकारों का हनन सिर्फ एक बार हुआ है। जून 1975 के बाद कभी भी नागरिक अधिकारों का हनन नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा।

‘वीर सावरकर और राहुल गांधी के बीच कोई तुलना नहीं’

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वीर सावरकर और राहुल गांधी के बीच कोई तुलना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कहां वीर सावरकर और कहां राहुल गांधी। गौर हो कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर कई बयान दिए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के राहुल गांधी आवास पर जाने को लेकर भी बयान दिया। पुरी ने कहा कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पर क्यों गई, यह दिल्ली पुलिस ही जानती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026