---Advertisement---

Illegal US Immigrants: ‘अत्यंत कष्टकारी और…; कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने अप्रवासी भारतीयों की वापसी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव किया पेश; जानें डिटेल

Illegal US Immigrants: अमेरिका से आए भारतीय अप्रवासियों का मुद्दा गरमाया है, कांग्रेस सांसद ने चर्चा के लिए लोकसभा में प्रस्ताव किया पेश।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 6, 2025 11:28 पूर्वाह्न

Illegal US Immigrants
Follow Us
---Advertisement---

Illegal US Immigrants: लोकसभा का सत्र अभी लगातार जारी है, इसी बीच अमेरिका से 104 निर्वासित भारतीयों को कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। गौरतलब है कि अमेरिका से आए Illegal US Immigrants को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रही है। जिसके बाद कांग्रेस सांसद ने यह प्रस्ताव पेश किया। मालूम हो भारतीय सेना का विमान C-17 104 भारतीयों को वापस लेकर अमृतसर पहुंचा था। जिसमे बच्चे, महिलाएं, और पुरूष शामिल है।

Illegal US Immigrants पर कांग्रेस सांसद गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव किया पेश

बता दें कि Illegal US Immigrants को लेकर कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने एक पत्र लिखा कि “मैं इसके द्वारा तत्काल महत्व के एक निश्चित मामले पर चर्चा के लिए सदन के कामकाज के स्थगन के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की इजाजत मांगने के अपने इरादे की सूचना देता हूं, मामले की तात्कालिकता को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता क्योंकि यह सब अपने नागरिकों को अमानवीय व्यवहार से बचाने की सरकारी जिम्मेदारी के मूल में है,

चाहे उनका स्थान कुछ भी हो। इस तरह के ज़बरदस्त दुर्व्यवहार के सामने सरकार की चुप्पी अस्वीकार्य है और यह न्याय, निष्पक्षता और करुणा के मूल्यों को प्रतिबिंबित करने में विफल है जिसके लिए भारत खड़ा है। साथ ही भारतीय प्रवासियों की ऐसी परिस्थितियों में निर्वासित किया गया जो अत्यंत कष्टकारी और अपमानजनक हैं।

कई महिला, नाबालिग और पुरूष शामिल

गौरततलब है कि Illegal US Immigrants को लेकर गौरव गोगोई ने अहम जानकारी भी दी है। जारी पत्र के अनुसार “संयुक्त राज्य सरकार द्वारा मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और गुजरात से संबंधित 100 से अधिक भारतीयों का निर्वासन ऐसी परिस्थितियों में किया गया है जो बेहद दुखद और अपमानजनक हैं। निर्वासित व्यक्तियों में 25 महिलाएं, 12 नाबालिग और 79 पुरुष शामिल हैं। निर्वासन प्रक्रिया के दौरान इन व्यक्तियों को बेड़ियों से जकड़े जाने और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है, जिससे उनकी मानवीय गरिमा और अधिकारों के बारे में गंभीर चिंता पैदा हो गई है”। वहीं माना जा रहा है कि संसद में इसे लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026