Ajit Pawar: महाराष्ट्र को झकझोर कर रख देने वाले दिन बीत जाने के बाद अब सब कुछ धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। 28 जनवरी को अजित पवार का निधन हुआ जिसके बाद आज 3 फरवरी का दिन है और महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई है। जहां एक ओर सुनेत्रा पवार पति अजित पवार के निधन के बाद डिप्टी सीएम पद की शपथ ले चुकी हैं।
सीएम देवेन्द्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी सूबे को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी बीच संजय राउत हैं जिन्हें अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार है। संजय राउत ने अजित पवार के निधन को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में बीजेपी का जिक्र कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एनसीपी नेता Ajit Pawar के निधन पर संजय राउत का संदेह बरकरार!
डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के निधन के बाद संजय राउत का संदेह बरकरार है।
Delhi: On former Maharashtra Deputy CM later Ajit Pawar’s demise, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “The incident involving Ajit Pawar is a very suspicious accident. I wanted to raise this issue in the State Assembly, and I did. People have doubts that there was a conflict… pic.twitter.com/XYNV1tplIk
— IANS (@ians_india) February 3, 2026
उद्धव ठाकरे की गुट से आने वाले संजय राउत ने कहा है कि “अजीत पवार से जुड़ी घटना एक बेहद संदिग्ध दुर्घटना है। मैं इस मुद्दे को राज्य विधानसभा में उठाना चाहता था, और मैंने उठाया। लोगों को संदेह है कि भाजपा और अजीत पवार की पार्टी के बीच कोई विवाद था। खबरों के मुताबिक, अजीत पवार घर लौटना चाहते थे और उन्होंने इस बारे में खुलकर बात भी की थी, साथ ही भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार पर भी टिप्पणी की थी।” संजय राउत ने कहा कि अजित पवार बीजेपी की भ्रष्टाचार की फाइल पर बोले थे। हालांकि, उसके बाद उनका निधन हो गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए। संजय राउत की प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।
सुनेत्रा पवार ने पति के निधन के बाद संभाली कुर्सी!
संजय राउत समेत तमाम अन्य नेता अजित पवार के निधन पर सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद पप्पू यादव का नाम भी इसी सूची में शामिल होता है। इन दो नेताओं ने भी अजित पवार के दुखद निधन पर सवाल उठाए थे। इधर शरद पवार, देवेन्द्र फडणवीस व बीजेपी के तमाम अन्य नेताओं ने कहा है कि मामले की जांच हो रही है। इस बीच अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पति के निधन के बाद डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। सुनेत्रा पवार ने 30 जनवरी की शाम महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।
#WATCH | Delhi: On the elevation of the NCP leader and wife of late Deputy CM Ajit Pawar, Sunetra Pawar, as the Deputy CM of Maharashtra, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “This is their party’s decision. It’s their decision who to make Deputy CM or who to make a minister.… pic.twitter.com/HpipD3EJwj
— ANI (@ANI) February 1, 2026
सांसद संजय राउत ने इसको लेकर कहा कि “यह उनकी पार्टी का फैसला है। किसे उपमुख्यमंत्री बनाना है या किसे मंत्री बनाना है। लेकिन मैं सुनेत्रा पवार को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जरूर बधाई दूंग।. मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अब तक पीएम मोदी हमेशा वंशवादी राजनीति के खिलाफ बोलते रहे हैं, लेकिन अब उन लोगों को इन आरोपों से बरी कर दिया गया है। सुनेत्रा के पास अभी अनुभव नहीं है, लेकिन वह धीरे-धीरे अपनी क्षमताओं को निखारेंगी और अनुभव प्राप्त करेंगी।”
