---Advertisement---

Jharkhand News: श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, कांवरियों व श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम, जानें सबकुछ

Jharkhand News: बाबा बैद्यनाथ की धरती एक बार फिर बोल बम के नाम से गूंजने वाली है। क्योंकि आज से श्रावणी मेले की शुरूआत की जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 29, 2026 3:53 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: बाबा बैद्यनाथ की धरती एक बार फिर बोल बम के नाम से गूंजने वाली है। मालूम हो कि आज से श्रावणी मेले की शुरूआत हो चुकी है। हर साल लाखों की संख्या में कांवरिए और श्रद्धालु सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचते है और कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करके जल अर्पित करते है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ-साथ कांवरियों व श्रद्धालुओं को प्रशासन और सरकार की तरफ से सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

श्रावणी मेला भारत के प्रमुख धार्मिक मेलों में से एक है, जो मुख्य रूप से सावन महीने में आयोजित किया जाता है। यह मेला भगवान शिव की आराधना, आस्था और कांवड़ यात्रा से जुड़ा हुआ है। देशभर से लाखों श्रद्धालु इस दौरान बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मालूम हो कि हिंदू धर्म में सावन महीना भगवान शिव का एक अत्यंत प्रिय महीना माना जाता है।

मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसकी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय, झारखंड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ आज से, बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम में पधारने वाले सभी कांवरियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं जोहार, बोल बम।

कांवरिए, श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

  • यात्रा से पहले मौसम और प्रशासनिक निर्देशों की जानकारी लें।
  • लंबी पैदल यात्रा के लिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।
  • पर्याप्त पानी और आवश्यक दवाएं साथ रखें।
  • भीड़ में सावधानी बरतें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 July 2026

जुलाई 29, 2026

कल का मौसम 30 July 2026

जुलाई 29, 2026

Rajasthan Viral Video

जुलाई 29, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 29, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 29, 2026