Karnataka Politics: सियासी उठा-पटक का सामना कर चुके कर्नाटक से एक और हैरतअंगेज मामला सामने आया है। सूबे से आने वाले बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनल ने ऐसा विवादस्प बयान दिया है जिसकी चहुंओर निंदा हो रही है। बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने वंदे मातरम का जिक्र कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी निंदनीय टिप्पणी की है।
क कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक ने कहा कि “इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना पड़ेगा, वरना गांधी को साथ लेकर पाकिस्तान चले जाओ।” बसनगौड़ा पाटिल के इस बयान ने कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला दिया है और तल्ख प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
बीजेपी विधायक के बयान से Karnataka Politics में छिड़ा संग्राम
कर्नाटक की सियासत में स्थानीय बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल के बयान को लेकर संग्राम छिड़ा है। बसनगौड़ा पाटिल ने विवादित टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी अपमान किया है। एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक ने कहा कि “जो लोग वंदे मातरम नहीं गाएंगे या मातृभूमि को सलाम नहीं करेंगे, वे पाकिस्तान चले जाएं, जो गांधी को आपको दिया है।” उनका सीधा इशारा मुस्लिम समुदाय की ओर था।
विधायक बसनगौड़ा पाटिल के इस बयान ने कर्नाटक की राजनीति में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू करा दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस के तमाम नेता बीजेपी विधायक की भर्त्सना कर रहे हैं। वहीं बीजेपी आधिकारिक रूप से अपने विधायक के बयानों से दूरी बनाती नजर आ रही है। कांग्रेस के तमाम नेता विधायक पाटिल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रपिता पर दिए घृणित बयान की चौतरफा आलोचना!
बसनगौड़ा पाटिल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर दिए गए घृणित बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है।
कर्नाटक के विजयपुरा से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनल ने महात्मा गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है. उन्होंने कहा कि गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के हैं. साथ ही, वंदे मातरम न गाने या मातृभूमि को सलाम न… pic.twitter.com/9401J6Kh0n
— ABP News (@ABPNews) February 23, 2026
उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बिगड़े बोल प्रदर्शित करते हुए कहा कि “हमारे लिए अंबेडकर काफी हैं। हमारे गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं है। वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता है। हम उन्हें अपना राष्ट्रपिता नहीं मानते। हम नेहरू को भी अपना पहला प्रधानमंत्री नहीं मानते। हमारे पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।”
बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। कांग्रेस से लेकर तमाम अन्य दलों से जुड़े नेता बीजेपी विधायक को कटघरे में खड़ा कर सवाल दाग रहे हैं। इस निंदनीय टिप्पणी के बाद बसनगौड़ा पाटिल पर पार्टी से कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।
