---Advertisement---

Karnataka Election: आचार संहिता लगने के बाद 172 मामले दर्ज, 9.59 करोड़ रुपए के सामान बरामद

चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन के अधिकारीयों ने मुफ्त की चीजों को बाटने वालों पर लगाम लगाने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 2, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election: कर्नाटक में चुनाव की घोषणा के बाद लगातार अलग – अलग पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में लग गई है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से चुनाव में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए भी सख्ती बरती जा रही है। 29 मार्च से ही चुनाव आयोग ने यहां पर आचार संहिता लगाए जाने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब किसी भी पार्टी के नेता जनता को लालच नहीं से सकते हैं। वहीं प्रशासन भी मुफ्त खोरी पर लगाम लगाने के लिए लगातार जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को इसी संबंध में 9.59 करोड़ रुपए के समान को बांटें जाने से पहले जब्त कर लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में चुनाव से पहले कुछ जगहों पर जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए मुफ्तखोरी का लालच देकर वोट लेने की कोशिश की जा रही । ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नियुक्त उड़न दस्ते ने कई जगहों पर छापेमारी करके कई समानों को जब्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मारे गए छापेमारी में 7 करोड़ रुपए कैश, 5 लाख रुपए की शराब, वहीं इस दस्ते ने 21 लाख रुपए के ड्रग्स भी बरामद किए हैं। वहीं इस मुफ्त बाटे जाने वाली चीजों के 172 से भी ज्यादा मामलों को दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: PM Modi In Karnataka: कर्नाटक में मेट्रो और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, पीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

मुफ्तखोरी का लालच देने वालों को लेकर चुनाव आयोग हुआ सख्त

चुनाव आते ही लगातार जनता को अलग – अलग तरह की चीजों का लालच दिया जाता है। ऐसे में कर्नाटक के चुनाव में भी लगातार कई जगहों पर ड्रग्स और शराब बाटे जा रहे हैं। ऐसे में प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा लगातर इस पर रोक लगाने के लिए गुप्त तरीके से छापेमारी की जा रही है। वहीं प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बीते 3 दिनों में 5 करोड़ रूपए से अधिक की बरामदगी की गई है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: जब कांग्रेस नेता के रोड शो में होने लगी नोटों की बारिश, लूटने के लिए टूट पड़े लोग…देखें Video

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026