Keralam: केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया है। हालांकि नाम बदलने की मांग केरल सरकार की तरफ से 2023 से ही की जा रही थी। इसकी जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “आज मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में से पहला निर्णय केरल का नाम बदलकर केरलम करना है।” बता दें कि केरल विधानसभा में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया था।
लेकिन अब सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन दोनों नामों में क्या फर्क है। बताते चले कि 2024 में, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में यह परिवर्तन करने का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद अब केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।
केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर किया केरलम
केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद, भारत के राष्ट्रपति केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को केरल राज्य विधानसभा को भेजेंगे ताकि संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधान के तहत विधानसभा अपने विचार व्यक्त कर सके।
केरल राज्य विधानसभा के विचार प्राप्त होने के बाद, भारत सरकार आगे की कार्रवाई करेगी और संसद में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को प्रस्तुत करने के लिए राष्ट्रपति की सिफारिश प्राप्त की जाएगी। केरल विधानसभा ने 24.06.2024 को केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित किया। केरल सरकार ने भारत सरकार से संविधान के अनुच्छेद 3 के अनुसार केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के लिए संविधान की प्रथम अनुसूची में संशोधन करने का अनुरोध किया।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया
केरल का नाम बदलने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि “यह सब अच्छा ही है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन हममें से अंग्रेज़ी बोलने वालों के लिए एक छोटा सा भाषाई सवाल उठता है: नए “केरलम” के निवासियों के लिए “केरलवासी” और “केरलवासी” शब्दों का क्या होगा?
All to the good, no doubt, but a small linguistic question for the Anglophones among us: what happens now to the terms “Keralite” and “Keralan” for the denizens of the new “Keralam”? “Keralamite” sounds like a microbe and “Keralamian” like a rare earth mineral…! @CMOKerala might…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 24, 2026
“केरलवासी” किसी सूक्ष्मजीव जैसा लगता है और “केरलवासी” किसी दुर्लभ खनिज जैसा…! CMOKerala शायद इस चुनावी उत्साह से निकले नए शब्दों के लिए एक प्रतियोगिता शुरू करना चाहें”।
केरल और केरलम में क्या है अंतर?
केरल शब्द की उत्पत्ति को लेकर कई मत हैं माना जाता है कि यह “चेर” (Chera) राजवंश से जुड़ा है, जो प्राचीन दक्षिण भारत का प्रमुख साम्राज्य था। एक अन्य मत के अनुसार, यह शब्द “केरा” (नारियल का पेड़) + आलम (भूमि) से बना है, यानी नारियल की भूमि। मलयालम में इसका शुद्ध रूप केरलम है।






