---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: यूपी के इटावा में इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे PM Modi, कहा ‘मोदी रहे ना रहे देश’.., जानें डिटेल

Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के इटावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 5, 2024 5:23 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: 7 मई को Lok Sabha Election 2024 के तीसरे चरण का मतदान होना है। पार्टियां एक दूसरे के ऊपर जमकर हमला बोल रही है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के इटावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। बता दें कि इस बार यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। मालूम हो कि इटावा में चौथे चरण में मतदान होना है।

मोदी रहे ना रहे देश रहना चाहिए

इटावा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “मोदी रहे ना रहे देश हमेशा रहेगा। कांग्रेस और सपा क्या कर रही है? वे अपने भविष्य और अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ‘मोदी किसके लिए खप रहा है? मैंने तो आगे पीछे कुछ रखा ही नहीं है। योगी भी ऐसे हैं और मोदी भी ऐसे हैं। हम खप रहे हैं आपके बच्चों के लिए”।

मैनपुरी,कन्नौज,इटावा को विरासत मानते हुए

अपनी जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कुछ लोग मैनपुरी,कन्नौज,इटावा को अपनी विरासत मानते हैं तो कुछ लोग अमेठी-रायबरेली को अपनी विरासत मानते हैं। लेकिन मोदी की विरासत है- गरीबों का पक्का घर, करोड़ों महिलाओं को शौचालय, दलितों-पिछड़ों को बिजली, घर और पानी, गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, बच्चों को नई शिक्षा नीति”।

चाय वाले ने परंपरा को तोड़ दिया

इस चाय वाले ने उस परंपरा को तोड़ दिया है कि राजपरिवार का उत्तराधिकारी ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी 10 साल के कार्यकाल के बाद आपका आशीर्वाद लेने आए हैं। आपने मेरी मेहनत देखी है, पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा करना मेरा धर्म रहा है। मोदी न सिर्फ आने वाले पांच सालों के लिए बल्कि देश के अगले 25 वर्षों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा हैं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026