---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग के पहले दिन PM मोदी ने की खास अपील, जानें क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से खास अपील की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 19, 2024 10:35 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों Lok Sabha Election 2024 की आज से शुरुआत हो गई है। आज 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर वोटर्स की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से खास अपील की है।

वोटिंग के दिन पीएम मोदी ने की खास अपील

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!”

Lok Sabha Election 2024 पर गृहमंत्री ने किया पोस्ट

इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ” आज एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि देश में पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि, भारी संख्या में मतदान करें क्योंकि आपका एक-एक वोट एक सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की ताकत रखता है।

आपका वोट न केवल किसी लोकसभा या उम्मीदवार के भाग्य का निर्धारण करने के लिए है, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने के लिए भी है। मेरी अपील है कि एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें जो अपने वादों को पूरा करते हुए देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण से मुक्त कराने का दृढ़ संकल्प दिखाए। ऐसी सरकार बनाएं जिसने न केवल विकास को गति दी हो बल्कि सीमाओं पर अचूक सुरक्षा सुनिश्चित की हो, हर गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य, आवास, बिजली और गैस की सुविधाएं प्रदान की हों और भारत की संस्कृति और सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित, प्रचारित और पोषित किया हो।”

आज यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान , जम्मू कश्मीर सहित 21 राज्यों की विभिन्न सीटों पर लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग चल रही है। जिसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026