---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: झारखंड के पलामू से पीएम मोदी की हुंकार, कहा ‘मैंने गरीबी में जीवन’.., जानें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 4, 2024 12:06 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई 2024 को होना है। इसी बीच झारखंड के पलामू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने एक वोट की बताई ताकत

झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, आंध्र प्रदेश, पशुपति से लेकर तिरूपति तक हर दिन नक्सली आतंक फैला रहे थे। कितनी मांओं ने अपने बेटे खोये। उनके पुत्र बुरी संगति से प्रभावित होकर हथियार उठाकर जंगलों की ओर भाग जाते थे। आपके एक वोट ने छोटे बच्चों को बचाया और उनकी माताओं की उम्मीदें पूरी कीं। ये एक वोट की ताकत है।

मैंने गरीबी में जीवन बिताया है

उन्होंने आगे कहा कि मैंने गरीबी में जीवन बिताया है। मैं जानता हूं कि एक गरीब का जीवन कितना कष्टकारी होता है। पिछले 10 वर्षों में शुरू की गई सभी योजनाएं मेरे जीवन के अनुभवों से प्रेरित हैं। जब मैं लाभार्थियों से मिलता हूं, तो मुझे खुशी के आंसू आते हैं। ये आंसू केवल वह लोग समझ सकते है जिन्होंने गरीबी और संघर्ष देखा है। जिसने कभी अपनी मां को धुएं से खांसते नहीं देखा, वो इन आंसुओं को नहीं समझ सकता। कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं।

पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे

मोदी का जन्म एक मिशन के लिए हुआ है। झामुमो-कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति जुटायी। मेरे पास अपनी एक साइकिल भी नहीं है। वे अपने बच्चों को विरासत में देने के लिए सब कुछ इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन मेरे उत्तराधिकारी आप सभी हैं। आपके बच्चे और पोते-पोतियाँ मेरे उत्तराधिकारी हैं। मैं आपके बच्चों को विरासत में विकसित भारत देना चाहता हूं। ताकि आपको वो सब न झेलना पड़े जो मेरे परिवार और ऐसे करोड़ों परिवार को झेलना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में बम विस्फोट होते थे, आतंकवादी गोलियां चलाते थे और सरकार उन्हें प्रेम पत्र भेजती थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026