Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनाव नतीजे आने के बाद से ही टीएमसी में बड़ी फूट देखने को मिल रही है। करीब 60 बागी विधायकों ने ममता बनर्जी की जगह ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है।
जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या आने वाले समय में पार्टी का भी बंटवारा हो सकता है? इसी बीच अब टीएमसी सांसद Mahua Moitra ने अपने ट्वीट से तहलका मचा दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है। आईए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?
टीएमसी फूट के बीच Mahua Moitra के ट्वीट से मचा तहलका
बता दें कि Mahua Moitra ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “टीएमसी को क्या हो रहा है?” मेरा जवाब- बंगाल के 41% वोट टीएमसी को मिले। ममता बनर्जी के नेतृत्व में उनका भाजपा विरोधी रुख, उनका चेहरा, उनका चुनाव चिन्ह। आज अगर कुछ स्वार्थी अवसरवादी खुद को ज्यादा चालाक समझते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। अमित शाह इंतजार कर रहे हैं“।
वहीं अब इस ट्वीट के कई तरह के मायने निकाले जा रहे है। बता दें कि लोकसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी चाहेगी कि टीएमसी के कुछ सांसद उनकी तरफ आ जाए क्योंकि खबर सामने आ रही है कि बीजेपी परिसिमन बिल लेकर आ सकती है।
टीएमसी में फूट के बाद कैसे बदल जाएगा बंगाल का समीकरण?
गौरतब है कि Mahua Moitra के बयान के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। टीएमसी के बागी विधायकों के अलग होने के बाद ममता बनर्जी के पास करीब 20 विधायक और उनके सांसद उनके पास है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अगर कुछ सांसद भी इन बागियों के साथ आ सकते है।
वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि अब दीदी का पास क्या विकल्प है। पहला कि दीदी उपचुनाव लड़ सकती है अगर वह जीत जाती है तो विधानसभा में चली जाएंगी। इसके अलावा वह बागी विधायकों को पीछे से सपोर्ट कर सकती है जो बेहद मुश्किल है। यह तो बिल्कुल साफ है कि आने वाला समय ममता बनर्जी के लिए बेहद संवेनशील हो सकता है।
