वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का भावुक पोस्ट, बंगाल में सत्ता परिवर्तन या टीएमसी की होगी वापसी! जानें सबकुछ

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

Mamata Banerjee

फाइल फोटो

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मालूम हो कि पहले चरण की वोटिंग ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। वहीं आज दूसरे चरण के वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा और 29 अप्रैल को वोटिंग है। बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है तो दूसरी तरफ Mamata Banerjee भी अपनी साख बचाने में लगी हुई है। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया है। जिसके कई तरह के मायने निकाले जा रहे है। आईए समझते है इसके मायने।

Mamata Banerjee ने वोटिंग से पहले किया भावुक पोस्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “कल की पदयात्रा और जनसभाओं में आम लोगों के असाधारण उत्साह, सच्ची आत्मीयता और सहज भावनात्मक अभिव्यक्ति ने मुझे इतना प्रभावित किया है कि शब्दों में उसका वर्णन करना असंभव है। यह एक ऐसा बंधन है, जो इस भूमि द्वारा झेली गई हर चुनौती में वर्षों तक एक साथ खड़े रहने से बना है। माँ-माती-मनुष्य की विजय अब भविष्यवाणी की बात नहीं है, बल्कि समय की बात है।

बंगाल की यह पवित्र भूमि अनादिकाल से सद्भाव, संस्कृति और सभ्यतागत गौरव का प्रतीक रही है। यहाँ उन विभाजनकारी और विनाशकारी शक्तियों के लिए कोई स्थान नहीं है जो बंगाल को उसके हक से वंचित करना चाहती हैं, उसकी विरासत को कलंकित करना चाहती हैं और सत्ता के लालच में यहाँ के लोगों की गरिमा को कुचलना चाहती हैं। उन्हें वही जवाब मिलेगा जिसके वे पात्र हैं। बंगाल की जागरूक और एकजुट जनता द्वारा एक निर्णायक, लोकतांत्रिक जवाब”।

अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और इस भूमि की गौरवशाली विरासत की रक्षा के लिए, मैं जाति, पंथ, धर्म या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना, प्रत्येक नागरिक से विनम्रतापूर्वक अपील करती हूं कि वे 29 अप्रैल को जोराफूल चिह्न दबाएं और सभी मां-माटी-मानुष उम्मीदवारों के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करें।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन या होगी टीएमसी की वापसी

गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल एकतरफा नहीं होने जा रहा है। बीजेपी ने Mamata Banerjee की टेंशन बढ़ा दी है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और योगा आदित्यनाथ तक, सभी नेता लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। वहीं टीएमसी की तरफ से भी लगातार चुनाव प्रहार जारी है।

अब सवाल यह है कि क्या इस बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है या फिर टीएमसी की वापसी होगी। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर बीजेपी सत्ता विरोधी लहर को भुनाने में सफल होती है, तो बात कुछ और होगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। वहीं पहले चरण ने जिस हिसाब से रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। कई तरफ के सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या दूसरी चरण की वोटिंग में भी इसी प्रकार का वोट प्रतिशत रहता है या उससे कम रहता है।

 

 

 

Exit mobile version