---Advertisement---

Parliament Special Session: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 सितंबर तक होंगी 5 अहम बैठकें

Parliament Special Session: मोदी सरकार ने संसद का एक विशेष सत्र बुलाया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस सत्र में 5 बैठकें होंगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 31, 2023 4:22 अपराह्न

Parliament Special Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Special Session: मोदी सरकार ने अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है। दरअसल, हाल ही संपन्न हुए संसद के मॉनसून सत्र के बाद मोदी सरकार ने अब एक विशेष सत्र (Parliament Special Session) बुलाने का ऐलान किया है। यह विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं।”

मानसून सत्र में हुआ था जोरदार हंगामा

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला था। सत्र के दौरान विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया था। यह प्रस्ताव मणिपुर मामले पर चर्चा को लेकर लाया गया था। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला था। हालांकि, विपक्ष का यह प्रस्ताव बाद में गिर गया था। इस दौरान PM Modi और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी सदन को संबोधित किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026