---Advertisement---

China के विवादित नक्शे पर बोले Rahul Gandhi, ‘चीन ने हड़पी हमारी जमीन, लोगों को गुमराह कर रहे PM Modi’

Rahul Gandhi: चीन ने हाल ही में एक मैप जारी किया है, जिसमें पूरे अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 30, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: चीन के विवादित नक्शे को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं काफी पहले से ये बात कह रहा हूं की चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर किया है। लेकिन, मुझे बार-बार झूठा करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सच बात तो यह है की PM Modi ही देश की जनता से झूठ बोले रहे हैं। उन्होंने सीमा विवाद पर लोगों को मुमराह किया है।

‘पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने अतिक्रमण किया’

दरअसल, मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन (Opposition Meeting) की बैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी कर्नाटक से रवाना हो रहे थे। तभी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं वर्षों से कह रहा हूं कि PM ने जो कहा कि लद्दाख में एक इंच जमीन नहीं गई, वह झूठ है। पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने अतिक्रमण किया है। यह नक्शा मुद्दा बहुत गंभीर है। इन्होंने (चीन) हमारी जमीन तो ले ही ली है। इस बारे में प्रधानमंत्री को कुछ कहना चाहिए।”

चीन ने अरुणाचल को अपना हिस्सा दिखाया

बता दें कि भारत-चीन सीमा विवाद के बीच चीन ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सीमा विवाद को लेकर चीन की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। जिसके बाद चीन ने अपना एक नया और विवादित नक्शा (China Controversial Map) जारी किया है। विवादित इसलिए, क्योंकि नए नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा दिखाया है।

28 अगस्त को जारी इस मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश को दिखाया गया है, जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत होने का दावा करता है। नए नक्शे में ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीनी क्षेत्र में शामिल किया गया है। चाइना डेली अखबार के अनुसार, यह मानचित्र चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026