---Advertisement---

लापता Kim Jong-Un की 35 दिनों से नहीं कोई खबर, जानें उत्तर कोरियाई मीडिया ने क्या कहा

Kim Jong-Un: उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर रहस्यमयी तरीके से गायब है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब वह इस तरह सार्वजनिक रुप से लंबे समय से दिखाई न दिया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा करने के लिए कुख्यात है। आपको बता दें कल 8 ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 7, 2023 11:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kim Jong-Un: उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर रहस्यमयी तरीके से गायब है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब वह इस तरह सार्वजनिक रुप से लंबे समय से दिखाई न दिया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा करने के लिए कुख्यात है। आपको बता दें कल 8 फरवरी 2023 को उत्तर कोरिया की सेना कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 75 वीं स्थापना वर्षगांठ है और ऐसे में एक दिन पहले तक उसकी अनुपस्थिति वैश्विक अटकलों के बाजार को गर्म कर रही है। इस बार उसको गायब हुए 35 दिन हो चुके हैं। इससे उसकी सेहत को लेकर भी चर्चाएं शुरु हो चुकी हैं। शायद वह फिर से स्वस्थ नहीं है। उत्तर कोरियाई मीडिया के मुताबिक बताया गया कि उसे इस सप्ताह आर्मी स्थापना समारोह कि एक सैन्य परेड में हिस्सा लेना था लेकिन अब तक उसकी किसी भी तरह की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप से मौत का आंकड़ा पहुंचा 4300 के पार, शवों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी

स्थापना दिवस पर शामिल होने पर संशय

आपको बता दें तानाशाह किम के 8 फरबरी को होने वाली सैन्य परेड में हिस्सा लेने पर अभी भी संशय के बादल छाए हुए हैं क्योंकि आधिकारिक रुप से कोरियाई सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। जबकि कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना वर्षगांठ उत्तर कोरिया के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है और मिलिट्री परेड से पहले 35 दिन हो गये, किम जोंग उन फिर से अंडरग्राउंड है। कई बार इस तरह की चर्चाएं होती रहती हैं कि किम किसी अनजान बीमारी से पीड़ित है जिसकी कोई जानकारी नहीं कि उसका क्या उपचार हो रहा है।

जानें मीडिया क्या कहती है

किम जोंग के लापता होने पर अभी तक कोई सार्वजनिक जानकारी न तो कोरियाई जनता और न ही बाकी दुनिया को थी। जब सैन्य परेड किम के शामिल होने को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की तो उत्तर कोरिया की मीडिया आउटलेट एन. के . न्यूज ने खुलासा किया कि किम जोंग उन 8 फरबरी को होने वाली सैन्य परेड में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उत्तर कोरियाई सरकार की ओर से स्थापना दिवस परेड में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि कार्यालय ने नहीं की है।

ये भी पढ़ेंःAdani-Hindenburg मामले पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राहुल ने पूछा-अडानी के पीछे कौन है?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026