---Advertisement---

One Nation One Election: ‘एक देश, एक चुनाव’ कमेटी में गुलाम नबी आजाद के नाम पर आपत्ति, कांग्रेस ने कहा संसद का अपमान है

One Nation One Election: देश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अनौपचारिक रुप से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक ओर विपक्षी गठबंधन है जो पटना से शुरू हुई बैठक को मुंबई तक ले गई और अब खबर है कि जल्द ही चौथी मीटिंग कर सीट शेयरिंग व अन्य मुद्दों पर फैसले ले लिए जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 3, 2023 2:42 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 4:36 अपराह्न

One Nation One Election
Follow Us
---Advertisement---

One Nation One Election: देश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अनौपचारिक रुप से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक ओर विपक्षी गठबंधन है जो पटना से शुरू हुई बैठक को मुंबई तक ले गई और अब खबर है कि जल्द ही चौथी मीटिंग कर सीट शेयरिंग व अन्य मुद्दों पर फैसले ले लिए जाएंगे। वहीं सत्तारुढ़ दल भाजपा भी खुद को कही से कमजोर नहीं होने देना चाहती है और इस कड़ी में अपने घटक दलों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनसे बात-चीत कर रही है।

इस कड़ी में 2024 लोकसभा चुनाव के पहले एक अहम मुद्दा जो सबके समक्ष आया है वो है एक देश, एक चुनाव (One Nation One Election) को लेकर उठने वाली मांग। इसके संबंध में सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी भी बना दी है जिसमें आठ पैनल सदस्यों को स्थान दिया गया है। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद भी हैं जिनके नाम पर कांग्रेस सवाल उठा रही है।

गुलाम नबी आजाद के नाम को लेकर खफा है कांग्रेस

बता दें कि सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित की गई टीम में राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद को भी जगह दी गई है। इसको लेकर सियासत तेज है और कांग्रेस गुलाम नबी आजाद के नाम पर अपनी आपत्ति जता रही है। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस टीम से बाहर क्यों रखा गया है। पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को इस कमेटी से बाहर रख एक पूर्व नेता प्रतिपक्ष (गुलाम नबी आजाद) को इसमें स्थान देना भारतीय लोकतंत्र की परंपरा और संसद का अपमान है।

इन सदस्यों की मिला है स्थान

बता दें कि एक देश, एक चुनाव को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा इसमें सदस्य के तौर पर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी के नाम शामिल हैं। ये जांच कमिटी देश में एक साथ चुनाव कराने के संभावनाओं की जांच करेगी और फिर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026