PM Modi: पीएम मोदी अपने विदेशी दौरे पर है। इसी बीच आज वह इटली पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खुद इटली की प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हालांकि यह नया नही है, जब-जब PM Modi और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात होती है, इटरनेट पर बवाल मच जाता है। चलिए आपको बताते है पूरा माजरा क्या है?
जॉर्जिया मेलोनी को PM Modi ने दिया खास तोहफा
दरअसल इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा कि, जिसमे PM Modi और इटली की प्रधानमंत्री नजर आ रही है। वीडियो में मेलोनी कहती हुई नजर आ रही है कि प्रधानमंत्री उनके लिए एक गिफ्ट लेकर आए है, जिसके बाद PM Modi मेलोडी चॉकलेट का एक पैकेट दिखाते है और दोनों एक साथ कहते है ‘मेलोडी’ और हंसने लगते है।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही मिनटों में, स्क्रीनशॉट, मीम्स और एडिट किए गए क्लिप्स एक्स और इंस्टाग्राम पर छा गए।
क्या है मेलोडी कनेक्शन?
बता दें कि लगभग तीन साल पहले एक हैस्टैग ट्रेंड करने लगा था, जिसका नाम था #Melodi, दरअसल इस टैग को PM Modi और जॉर्जिया मेलोनी का नाम जोड़कर बनाया गया था। सबसे खास बात है इस टैग को इटली की प्रधानमंत्री ने खुद अपने एक्स हैंडल से शेयर किया था।
प्रधानमंत्री का इटली दौरा क्यों है खास?
PM Modi का इटली दौरा कई मायनों में बेहद खास है। जानकारी के मुताबिक दोनों देश के राष्ट्रअध्यक्ष व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ भी संवाद करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही के वैश्विक उठापटक के बीच यह दौरा काफी अहम है। मालूम हो कि भारत के प्रधानमंत्री 5 दिवसीय विदेशी दौरे पर है, जहां उन्होंने कई देशों के राष्ट्रअध्यक्षों से मुलाकात की।
