---Advertisement---

दिमागी नक्सल से लेकर नाराज फूफा तक! PM Modi ने विपक्ष की लगा दी क्लास, जानें सबकुछ

PM Modi: बीते दिन प्रधानमंत्री का अलग रूप देखने को मिल रहा था। सबसे पहले वह दिल्ली मेट्रो से एसआरसीसी पहुंचे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2026 11:18 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: बीते दिन प्रधानमंत्री का अलग रूप देखने को मिल रहा था। सबसे पहले वह दिल्ली मेट्रो से एसआरसीसी पहुंचे। इस बीच उन्होंने बच्चों से बात की, जिसके बाद वह एसआरसीसी कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बात की, साथ ही विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। बता दें कि अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘दिमागी नक्सल’, ‘होम्योपैथी की गोली’ और ‘नाराज फूफा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आलोचकों पर तंज कसा।

उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भारत की सफलता और जीडीपी ग्रोथ भी रास नहीं आ रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिमागी नक्सल पर क्या बोले PM Modi?

अपने संबोधन के दौरान PM Modi ने कहा कि “आपने लाल किले से मेरा भाषण सुना होगा। मैंने लाल किले से एक होम्योपैथिक गोली दी थी—’दिमागी नक्सल’। होम्योपैथी के सिद्धांतों के अनुसार, जब आप होम्योपैथिक इलाज शुरू करते हैं, तो शुरू में बीमारी और बढ़ जाती है। होम्योपैथी का यही स्वभाव है। ठीक वैसे ही, जैसे ही मैंने ‘दिमागी नक्सल’ वाली होम्योपैथिक गोली दी, सारे ‘दिमागी नक्सल’ एक-एक करके बाहर आने लगे।

और अब जनता भी उन लोगों का असली चेहरा देख रही है जो इस बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं।” “मैंने आपको बहुत सी बातें बताई हैं। कुछ लोग सोच सकते हैं, ‘यह क्या है? यह 140 करोड़ लोगों का देश है। यह तो बहुत आसान था। मोदी ने नया क्या किया?’ लेकिन क्या यह सच में इतना आसान था? मैं आपको एक बार फिर पुराने दिनों में ले जाना चाहता हूँ। याद कीजिए, जब आप स्कूल में थे, तब 2013 में केदारनाथ में एक आपदा आई थी। पूरी सरकार हिल गई थी।”

नाराज फूफा पर क्या बोल प्रधानमंत्री?

श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक तरह के लोग समाज की ताकत को देश की ताकत में बदलते हैं।
दूसरे तरह के लोग कोई भी काम शुरू होने पर ‘नाराज़ फूफा’ बन जाते हैं और हर चीज़ का विरोध करते हैं।” गौरतलब है कि PM Modi के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि विपक्ष हमलावर हो सकता है। हालांकि दिमागी नक्सल को लेकर पीएम मोदी लगातार हमलावर नजर आ रहे है। 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026