Meenakshi Natarajan: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार Meenakshi Natarajan का चुनाव आयोग की तरफ से नामांकन रद्द कर दिया गया है। हालांकि विपक्ष की तरफ से इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की चाल बताई जा रही है।
इस मामले में यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। और बताया कि कैसे स्मृति ईरान द्वारा दायर नामांकन को नजरअंदाज किया गया था। इसके साथ ही कांग्रेस भी इस फैसले का विरोध कर रही है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला
Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस हुई आगबबूला
बता दें कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस की इकलौती राज्यसभा उम्मदीवार Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने Meenakshi Natarajan की उम्मीदवारी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार पर नामांकन एफिडेविट में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से नामांकन रद्द कर दिया गया था।
नामांकन रद्द होने पर क्या बोली Meenakshi Natarajan?
बता दें कि नामांकन रद्द होने पर Meenakshi Natarajan ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “यह सब तब शुरू हुआ जब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने ज़रूरी संख्या बल न होने के बावजूद तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा। यह साफ़ हो गया कि वे संविधान और लोकतंत्र को कुचलने वाली राजनीति कर रहे हैं।
#WATCH Bhopal | On her nomination as Congress RS candidate from Madhya Pradesh getting rejected, Congress leader Meenakshi Natarajan says, “It all began when the ruling Bharatiya Janata Party fielded a third candidate despite lacking the requisite numerical strength. It became… pic.twitter.com/VPgYNeSuDU
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2026
वे साफ़ तौर पर राज्यसभा चुनाव में हेर-फेर करने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पहले मध्य प्रदेश में चुनावों को प्रभावित किया था। यह मामला सिर्फ़ राज्यसभा की एक सीट या किसी खास उम्मीदवार का नहीं है। यह ‘भारत की सोच’ और लोकतंत्र के लिए उस व्यापक संघर्ष का मामला है, जिसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी आज देश के लिए एक अहम लड़ाई लड़ रहे हैं।”
प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बीजेपी की “स्मृति ईरानी जी अपने लोकसभा हलफ़नामों में तीन अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं बताकर चुनाव लड़ सकती हैं और चुनाव आयोग उनकी सभी शिकायतों को नज़रअंदाज़ कर देता है,
Smriti Irani ji of the BJP can contest with three different educational qualifications in her LS affidavits, EC ignores all complaints but Meenakshi Natarajan of the Congress has her RS nomination cancelled because her affidavit doesn’t mention some obscure complaint with no FIR…
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) June 9, 2026
लेकिन कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द कर दिया जाता है क्योंकि उनके हलफ़नामे में किसी ऐसी मामूली शिकायत का ज़िक्र नहीं था जिसके लिए न तो कोई FIR हुई थी और न ही उन्हें चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखने का कोई मौका मिला था”।
