---Advertisement---

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बांड को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा ‘देश के साथ कितना बड़ा विश्वासघात’., जानें डिटेल

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये सिस्टम पारदर्शी हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2024 12:00 अपराह्न

Priyanka Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मतदान में महज कुछ दी दिन बाकी रह गए है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस चुनाव में इलेक्टोरल बांड का मुद्दा काफी गरमाया है। विपक्ष जमकर बीजेपी पर हमला बोल रहा है इसी बीच प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बांड को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

Priyanka Gandhi ने क्या कहा?

एएनआई से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि “मोदी जी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये सिस्टम पारदर्शी हो गया है। फिर ये गुप्त चंदा की स्कीम कौन और क्यों लाया? कोर्ट के आदेश पर भी जानकारी क्यों छुपाई जा रही थी? कोर्ट की सख्ती पर चंदा देने वालों की सूची निकली तो तमाम भ्रष्टाचार सामने आए। इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या होगा कि इन्होंने बाकायदा भ्रष्टाचार का सिस्टम ​बना दिया। जनता को जागरूक होना होगा कि देश के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हो रहा है”।

राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बांड पर उठाया सवाल

राहुल गांधी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू में दिए गए जवाब पर हमला बोला था, राहुल गांधी ने ये कहते हुए निशाना साधा कि इलेक्टोरल बॉन्ड अगर पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया था तो इममें नाम क्यों छुपाया गया था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी हफ्ता वसूली की योजना है।

7 फेज में होगा लोकसभा चुनाव 2024

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा का चुनाव 7 फेज में होगा बता दें कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। गौरतलब है कि आखिरी फेज का मतदान 1 जून को होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा 4 जून 2024 को की जाएगी। मालूम हो कि इस बार सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच होगा। हालांकि 4 जून को ही पता चलेगा कि क्या मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आती है या फिर इंडिया गठबंधन इस बार सत्ता पर काबिज होती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026