---Advertisement---

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा ‘आप हर परिस्थिति में खड़े रहे’.., जानें डिटेल

Priyanka Gandhi: चुनाव आयोग की तरफ से सभी 543 सीटों के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। वहीं इस बार कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2024 12:31 अपराह्न

Priyanka Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सीटों पर चुनाव आयोग की तरफ से नतीजों की घोषणा कर दी गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 292 सीटें मिली है। वहीं इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली है। इसके अलावा अन्य के खाते में 17 सीटें आई है। हालांकि इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। इसी बीच राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया है। मालूम हो इस बार प्रियका गांधी ने लोकसभा चुनाव में जमकर चुनाव प्रचार किया था।

Priyanka Gandhi ने किया भावुक पोस्ट

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके साथ क्या कहा और क्या किया। आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो। आपने उनके द्वारा फैलाए गए झूठ के ज़बरदस्त प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा, और आप क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

भले ही वे इसे हर दिन आपको उपहार में देते हों। आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े। जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। राहुल गांधी मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है”।

राहुल गांधी ने बड़े मार्जिन से जीता रायबरेली

आपको बता दें कि इस बार राहुल गांधी दो जगहों से लोकसभा चुनाव लड़े रहे थे। जहां दोनों ही जगह पर उन्होंने बंपर जीत हासिल की है। मालूम हो कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे थे। जहां उन्हें 647445 वोट मिले। वहीं उनके जीत का मार्जिन 364422 रहा। वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे थे। जहां उन्हें 687649 वोट मिले। इसके अलावा जीत का मार्जिन 390030 रहा। मालूम हो कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी की सीट से हार गए थे। हालांकि इस बार कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट बचाने में कामयाब रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026