---Advertisement---

PSEB Admission: अभियान की सफलता से Mann सरकार गदगद, बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

पंजाब के स्कूल एजूकेशन बोर्ड (PSEB) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों के एक लाख दाखिले बढ़ाने का अभियान शुरु किया था।ताकि अधिक से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों की पढ़ाई से जुड़ सकें। मान सरकार की तरफ से PSEB को एक लाख नए दाखिले कराने का अभियान शुरु करने के आदेश दिए गए। जिसे PSEB ने पहले ही दिन में एतिहासिक रुप से प्राप्त कर लिया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 12, 2023 5:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PSEB Admission: पंजाब के स्कूल एजूकेशन बोर्ड (PSEB) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले बढ़ाने का अभियान शुरु किया था। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार 10 मार्च 2023 को की गई थी। PSEB ने राज्य के सरकारी स्कूलों में एक लाख छात्रों के नए दाखिले कराने का लक्ष्य रखा था। जिसे PSEB ने पहले ही दिन में एतिहासिक रुप से प्राप्त कर लिया। अभियान इतना सफल रहा कि विभाग की वेबसाइट ही कुछ देर के लिए बैठ गई।

एक लाख नए दाखिले का लक्ष्य

पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के PSEB को अगले शिक्षा सत्र के लिए एक लाख नए दाखिले बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था। ताकि अधिक से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों की पढ़ाई से जुड़ सकें। इस लक्ष्य को पाने के लिए मान सरकार की तरफ से PSEB को एक लाख नए दाखिले कराने का अभियान शुरु करने के आदेश दिए गए थे। जिसका आरंभ शुक्रवार 10 मार्च 2023 को ही किया गया था। अभियान इतना सफल रहा कि पहले ही दिन सुबह 8 बजे शुरु हुई एडमिशन प्रक्रिया में रात 10 बजे तक 1002898  रिकॉर्ड तोड़ दाखिले हो गए। इतनी संख्या में एक दिन में दाखिले हो जाना, एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: Punjab University: अनुदान को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी और Mann सरकार आमने-सामने, जानें क्या है असल वजह 

निजी स्कूलों को छोड़ सरकारी में दाखिले की लगी होड़

पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में अभियान के शुरु किए जाने का उत्साह इस कदर था, कि एक बार तो विभाग की साइट ही डाउन हो गई। जिस कारण एडमिशन प्रक्रिया का समय रात 10 बजे तक बढ़ा गया। इस अभियान के सफलता की मुख्य वजह छात्रों द्वारा भारी संख्या में निजी स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों की तरफ आना रहा। इस अभियान की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि मान सरकार के तरफ शिक्षा के लिए बनाई गईं नीतियों को पंजाब की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शिक्षामंत्री बैंस ने बताया कि एडमिशन का यह अभियान इस महीने की 31 मार्च तक जारी रहेगा। एडमिशन के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि राज्य के संगरुर,कपूरथला,फजिल्का,मालेरकोटला, तरनतारन,बठिंडा,पटियाला,फिरोजपुर,बरनाला तथा अमृतसर में लक्ष्य से कई अधिक दाखिले हो गए। जबकि फतेहगढ़ साहिब में लक्ष्य के 134.44 फीसदी एडमिशन हो गए।

ये भी पढ़ें: Indore Kavi Sammelan में इस रंग में नजर आए BJP के ये चर्चित नेता, देखने वाले भी रह गए हैरान

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026