---Advertisement---

Rahul Gandhi: मुश्किलों में राहुल गांधी! जानें क्यों हो रही पर्चा खारिज करने की मांग?

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निकट बसा शहर रायबरेली इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दरअसल रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2024 1:04 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निकट बसा शहर रायबरेली इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दरअसल रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान मे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

राहुल गांधी द्वारा रायबरेली सीट से नामांकन करने के बाद स्थानिय अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने नामांकन के खिलाफ आपत्ति दाखिल की थी। इसमे राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा होने और विदेश की नागरिकता का आरोप लगाया गया था। हालाकि आयोग की तरफ से आपत्ति सही न होने पर नामांकन पत्र को वैध घोषित किया गया है। आपत्ति दाखिल करने वाले अधिवक्ता का कहना है कि वो इस संबंध में हाईकोर्ट में भी पीआईएल दाखिल करेंगे।

क्यों हो रही पर्चा खारिज करने की मांग?

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट खूब चर्चाओं में है। दरअसल राहुल गांधी के नामांकन करने के बाद से अनिरुद्ध प्रताप सिंह की ओर से नामांकन के खिलाफ आपत्ति दाखिल की गई थी। इसके तहत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के चुनावी पर्चे को खारिज करने की मांग की गई। आपत्तिकर्ता ने राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा होने और विदेश की नागरिकता का आरोप लगाकर नामांकन पत्र खारिज किए जाने की आपत्ति दी थी। हालाकि आपत्ति सही न होने पर नामांकन पत्र को वैध घोषित किया गया है।

राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती

उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट में सुमार हो चुकी रायबरेली की लड़ाई आसान नहीं होने वाली है। राहुल गांधी के लिए इस सीट पर जीत दर्ज करना बड़ी चुनौती है। दरअसल भाजपा राहुल गांधी को मात देने के लिए जबरदस्त घेराबंदी कर रही है और इसी क्रम में केन्द्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के शीर्ष नेता रायबरेली का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी व कांग्रेस कैसे इस सियासी चुनौती से पार पाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026