---Advertisement---

Rahul Gandhi: क्या रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए सुरक्षित है ? क्यों कतरा रहे है अमेठी से; जानें डिटेल

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश की दो सबसे लोकचर्चित सीट अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2024 11:06 पूर्वाह्न | Updated: मई 3, 2024 1:52 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं अब उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की दो सबसे लोकचर्चित सीट अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस बार राहुल गांधी अमेठी की जगह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या राहुल गांधी के लिए रायबरेली सीट सुरक्षित है।

क्या रायबरेली सीट Rahul Gandhi के लिए सुरक्षित?

बता दें कि रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस की पारम्परिक सीट मानी जाती है। पिछले कई दशकों से इन 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी का ही कब्जा रहा है। हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट हार गए थे। वहीं सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी। इस बार राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतरे है। अब विपक्ष सवाल उठा रहा है कि आखिर राहुल गांधी ने अमेठी सीट क्यों छोड़ी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले 5 सालों में अमेठी का बहुत कम दौरा किया है। इसके उलट अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी जमकर प्रचार – प्रसार में जुटी हुई है। आज राहुल गांधी अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा इस सीट से कौन बाजी मारता है।

अमेठी सीट से के.एल शर्मा उम्मीदवार

आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस ने अमेठी सीट से के.एल शर्मा पर भरोसा जताया है। मीडिया से बात करते हुए के.एल शर्मा ने कहा कि “मुझे यह अवसर देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं यहां 40 साल से काम कर रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी दी गई”।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने के.एल शर्मा को दी शुभकामनाएं

प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। ढेर सारी शुभकामनायें”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026