---Advertisement---

Rahul Gandhi: सीक्रेट मटन रेसिपी और राजनीतिक मसाले की चर्चा में Lalu के साथ कुक बने राहुल गांधी, देखें वीडियो

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लगातार विस्तार देने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो राजद प्रमुख लालू यादव क साथ मटन बनाते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 3, 2023 3:43 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 5:25 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लगातार विस्तार देने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो राजद प्रमुख लालू यादव क साथ मटन बनाते नजर आ रहे हैं। बीत दिनों की बात है जब राहुल सियासत पर चर्चा करने के लिए लालू यादव की बेटी मीसा के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान लालू यादव और उनके सुपुत्र तेजस्वी यादव भी वहां मौजूद थे। खबरों की माने तो मीसा भारती के आवास पर मटन पकाया गया। पर सियासत के गलियारों में ये खबरें भी चलीं कि क्या राहुल (Rahul Gandhi) ने लालू से सिर्फ मटन बनाना सिखा या फिर मटन की रेसिपी के साथ दोनों के बीच राजनीतिक मसाले पर भी चर्चा हुई।

राहुल ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि लालू यादव खुद राहुल को मटन की रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं। वहीं इसके अतिरिक्त यह भी देखा जा सकता है कि दोनों के बीच सियासत और वर्तमान राजनीति के परिपेक्ष्य में बाते भी हुई हैं।

राहुल ने चखा बिहारी मटन का स्वाद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बीते दिनों लालू यादव की बेटी मीसा के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान लालू यादव भी वहां मौजूद थे। राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसका वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने लालू यादव से मटन की रेसिपी सीखी। वीडियो में नजर आ रहा है कि मटन और प्याज को एक साथ मिलाकर पतीले में डाल रहे हैं। इस दौरान लालू यादव वहां मौजूद हैं और उन्हें जरुरी सलाह दे रहे हैं। लालू यादव के कहने पर ही राहुल मटन में लहसून डालते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच सियासत से लेकर मटन के रेसिपी तक पर खूब बात भी हुई।

बहन प्रियंका के लिए भी मटन पैक कर ले गए राहुल

राहुल गांधी ने इस मटन पार्टी के दौरान खुद तो मटन चखा ही और इसके साथ ही वो अपनी बहन प्रियंका के लिए भी मटन पैक कर ले गए। प्रियंका गांधी ने इसका स्वाद लेकर पूछा कि यह किसने बनाया है। इसका जवाब देते हुे राहुल गांधी ने कहा कि मैनें, लालू जी ने और मीसा ने मिलकर इसे बनाया है। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि आप तीनों ने मिलकर इसे बनाया है, बहुत अच्छा है।

बिना मिक्सिंग राजनीति हो ही नहीं सकता

लालू यादव और राहुल गांधी जब मटन रेसिपी को लेकर चर्चा कर रहे थे तो इस पर राहुल ने लालू के समक्ष एक प्रश्न रख दिया। उन्होंने लालू यादव से पूछा कि इसमें और राजनीति में क्या फर्क है? क्या आप राजनीति में सब कुछ मिक्स करके डालते हो? इसका जवाब देते हुए लालू ने कहा कि बिना मिक्सिंग राजनीति हो ही नहीं सकता है। इस दौरान राहुल ने उनसे पूछा कि ये जो हर साल भाजपा नफरत फैलाती है इसका कारण क्या है? इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि राजनीतिक भूख जो है वो मिटती नहीं है। इसके अतिरिक्त भी दोनों नेताओं के बीच ढ़ेर सारी बातें हुईं जिस़का वीडियो राहुल ने अपने सोसल मीडिया हैंडल पर अपलोड कर रखा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026