---Advertisement---

Rahul Gandhi: आर्थिक सर्वेक्षण से लेकर ट्रेड डील तक! लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर बरसे LoP, जानें क्या कहा?

Rahul Gandhi ने आज लोकसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान संबोधन करते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जिक्र कर सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने आर्थिक सर्वेक्षण का भी जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 11, 2026 2:26 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: लोकसभा में आज बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान खूब गहमा-गहमी देखने को मिली। इसकी प्रमुख वजह है राहुल गांधी का संबोधन। बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान अपने हिस्से का पक्ष सदन के पटल पर रखते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने आर्थिक सर्वेक्षण से लेकर अमेरिका-भारत के मध्य हुई ट्रेड डील तक पर बेबाकी से बात रखी है। राहुल गांधी ने वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए बताया है कि भारत को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने इससे इतर भी कई प्रमुख बातों पर चर्चा की है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

मोदी सरकार पर Rahul Gandhi का करारा प्रहार!

नेता प्रतिपक्ष ने आज सदन के पटल पर मुखरता के साथ बोलते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

राहुल गांधी ने अनिल अंबानी का जिक्र कर कहा है कि “एक व्यवसायी अनिल अंबानी हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि उन्हें जेल क्यों नहीं हुई? कारण यह है कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं, जिन्होंने उन्हें एपस्टीन से मिलवाया था। मैं जानता हूं कि किसने उन्हें मिलवाया था, और हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने उन्हें मिलवाया था।”

उन्होंने ट्रेड डील पर कहा कि “क्या आपको भारत को बेचने में शर्म नहीं आती? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मैं जानता हूं कि पीएम सामान्य परिस्थितियों में भारत को नहीं बेचते। आप जानते हैं उन्होंने भारत को क्यों बेचा? क्योंकि वे उनका गला घोंट रहे हैं। हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं। दो बातें हैं – पहली, एपस्टीन का मामला। 30 लाख फाइलें अभी भी बंद हैं।”

ट्रेड डील को लेकर सदन में बरसे नेता प्रतिपक्ष!

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सदन में हुंकार भरते नजर आए।

भारत-अमेरिका के मध्य हुई डील का जिक्र कर राहुल गांधी ने कहा कि “राष्ट्रपति ट्रंप, अगर आप इस डेटा तक पहुंच चाहते हैं, तो कृपया समझें कि आप हमसे बराबरी के तौर पर बात करेंगे। आप हमसे ऐसे बात नहीं करेंगे जैसे हम आपके नौकर हों। हम यह कहना चाहेंगे कि राष्ट्रपति ट्रंप, हम समझते हैं कि आपका एक मतदाता आधार है, कृषि प्रधान मतदाता आधार। हम समझते हैं कि आपको अपने किसानों की रक्षा करनी है, लेकिन हम भी अपने किसानों की रक्षा करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर इंडिया गठबंधन राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता, तो मैं आपको बताता कि हम क्या कहते। सबसे पहले हम यही कहते कि राष्ट्रपति ट्रंप, इस समीकरण में सबसे महत्वपूर्ण चीज भारतीय आंकड़े हैं। आप अपने डॉलर की रक्षा करना चाहते हैं? हम आपके मित्र हैं। हम आपकी सराहना करते हैं। हम आपके डॉलर की रक्षा करने में आपकी मदद करना चाहते हैं। लेकिन कृपया याद रखें कि अगर आप अपने डॉलर की रक्षा करना चाहते हैं, तो आपके डॉलर की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी संपत्ति भारतीय जनता के पास है।”

आर्थिक सर्वेक्षण का जिक्र कर राहुल गांधी ने साधा निशाना!

सदन में आर्थिक सर्वेक्षण का जिक्र कर राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

लोकसभा सदस्यों के समक्ष बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “आर्थिक सर्वेक्षण का पहला बिंदु यह है कि हम बढ़ते भू-राजनीतिक संघर्ष के दौर में जी रहे हैं। दूसरा बिंदु यह है कि हम ऊर्जा और वित्तीय हथियारों के युग में जी रहे हैं। पीएम और एनएसए ने कुछ समय पहले चौंकाने वाला बयान दिया था कि युद्ध का युग समाप्त हो गया है। वास्तव में, हम युद्ध के युग में प्रवेश कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि यूक्रेन में युद्ध है, गाजा में युद्ध था, मध्य पूर्व में युद्ध है, ईरान में युद्ध का खतरा है। हम एक महाशक्ति की दुनिया से एक ऐसी नई दुनिया की ओर बढ़ना जिसकी हम वास्तव में भविष्यवाणी नहीं कर सकते।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026