---Advertisement---

Rahul Gandhi: ‘महागठबंधन जीत रहा है मगर..’ क्या बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही नेता प्रतिपक्ष ने मानी हार; बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Rahul Gandhi: 4 दिन बाद बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 2, 2025 4:22 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: 4 दिन बाद बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान ने सनसनी मचा के रख दी है। दरअसल खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि खगड़िया जीत रहा है, लेकिन BJP पहले भी चुनाव में भयंकर चोरी कर चुकी है – महाराष्ट्र में, हरियाणा में, कर्नाटक में। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या राहुल गांघी बिहार चुनाव के नतीजों से पहले ही हार मान चुके है। इसके अलावा उन्होंने मोदी और नीतीश पर भी जमकर पलटवार किया।

अभी भी वोटर लिस्ट से नाम मिटाए जा रहे हैं – Rahul Gandhi

खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “बिहार में महागठबंधन जीत रहा है, मगर BJP पहले भी चुनाव में भयंकर चोरी कर चुकी है – महाराष्ट्र में, हरियाणा में, कर्नाटक में।

अभी भी वोटर लिस्ट से नाम मिटाए जा रहे हैं, बड़ी हेरफेर की जा रही है, अपने बूथों पर चौकन्ने रहें और अपना वोट बचाएं – ये आपकी भी ज़िम्मेदारी है। याद रखें, लोकतंत्र में वोट ही आपका सबसे बड़ा हथियार है – इससे ही आपके बाकी सारे अधिकार हैं”। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद अब कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि क्या राहुल गांधी ने पहले ही हार मान ली है।

राहुल गांधी का नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर तंज

खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वे बिहार बदलना चाहते हैं, और उन्होंने वास्तव में बिहार को बदल दिया है और राज्य के युवाओं को मज़दूर बना दिया है। उन्होंने बिहार के युवाओं को क्या दिया? वे सिर्फ़ भाषण देते हैं और अंबानी-अडानी को फ़ायदा पहुँचाने के तरीक़े सोचते हैं।

आप सभी ने अंबानी की शादी देखी, और आपने मोदी जी को भी उसमें शामिल होते देखा होगा। लेकिन क्या आपने राहुल गांधी को वहाँ देखा? नहीं, क्योंकि मैं आपका हूँ और मैं आप सभी के लिए काम करना चाहता हूँ।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026