---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: ‘राम मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर या प्रोफेसर..,’ शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए ये क्या बोल गए ट्रेंडिंग स्टार? चहुंओर हो रही चर्चा

Khesari Lal Yadav ने आज फिर एक मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर का जिक्र किया है। सवालिया अंदाज में ट्रेंडिंग स्टार ने कहा है कि राम मंदिर आस्था का विषय है, वह अलग है। लेकिन शिक्षा के लिए काम होना चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2025 5:06 अपराह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: बिहारी के सियासी रण में पहले चरण का मतदान अब से थोड़ी देर बार थम जाएगा। इसी बीच छपरा विधानसभा से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव का एक बयान सुर्खियों में है। खेसारी ने फिर एक बार राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि चहुंओर उनके बयान की चर्चा हो रही है। बिहार की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए खेसारी लाल यादव ने पूछा है कि “क्या मैं राम मंदिर में पढ़कर मास्टर, प्रोफेसर या अफसर बन पाऊंगा? राम मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, उसके लिए जो करना है कीजिए, लेकिन शिक्षा के लिए भी काम कीजिए।” बिहार चुनाव के इस दौर में ट्रेंडिंग स्टार का ये बयान एक बार फिर चहुंओर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए ये क्या बोल गए Khesari Lal Yadav?

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने बिहार की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए एनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी की राजनीति पर हमले के साथ खेसारी लाल ने राम मंदिर का जिक्र भी किया है।

समाचार चैनल न्यूज 24 के एक्स हैंडल से जारी वीडियो में राजद उम्मीदवार कहते हैं कि “क्या मैं राम मंदिर में पढ़कर मास्टर, प्रोफेसर या अफसर बन पाऊंगा? राम मंदिर आस्था का विषय है, वह अलग है। लेकिन शिक्षा के लिए काम होना चाहिए। शिक्षा से देश चलाया जा सकता है। राम मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, उसके लिए जो करना है कीजिए, लेकिन शिक्षा के लिए भी काम कीजिए। बच्चों के भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी खोलिए, उन्हें रोजगार दीजिए। क्या उसके लिए हम डोनाल्ड ट्रंप को वोट करेंगे।” खेसारी लाल यादव का ये बयान अब बिहार के देश के विभिन्न हिस्सों में सुर्खियां बटोर रहा है।

राम मंदिर का जिक्र कर पहले भी सवाल उठा चुके हैं खेसारी लाल!

छपरा से सियासी ताल ठोंक रहे खेसारी लाल यादव ने इससे पूर्व 27 अक्टूबर को भी एक साक्षात्कार के दौरान राम मंदिर का जिक्र कर सवाल उठाया है। खेसारी लाल ने तब कहा था कि “राम मंदिर जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी देश में स्कूल, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी व्यवस्थाएं हैं। मंदिर में भगवान नहीं होते, हमारे दिल में होते हैं, उत्पन्न होते हैं, तभी हम मंदिर जाते हैं।” खेसारी लाल यादव ने तब भी स्कूल, हॉस्पिटल निर्माण कराने की बात कर जोर देते हुए अपना पक्ष रखा था जिसको लेकर खूब सुर्खियां बनी थीं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026